बहादुरगढ़ (हरियाणा )
हरियाणा में हैरान करने वाला मामला
हरियाणा के बहादुरगढ़ से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। यहां एक बच्चे को दिल्ली के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। फिर घर वापस लाते ही बच्चे की मां ने उसे पुकारना शुरू किया तो उस बच्चे की सांसें लौट आईं। शरीर में हरकत देखकर उसे रोहतक के अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद वह स्वस्थ होकर वापस घर लौट आया। आस-पड़ोस के लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है लेकिन बच्चे के जिंदा होने से परिवार समेत सभी लोग बेहद खुश हैं।
अंतिम संस्कार की कर ली थी तैयारी
हरियाणा के बहादुरगढ़ में टाइफाइड से पीड़त एक बच्चे कुनाल शर्मा का दिल्ली में इलाज कराया जा रहा था। 26 मई को डॉक्टरों ने उस बच्चे को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल ने शव पैक करके पिता हितेश और मां जानवी को सौंप दिया। माता-पिता बच्चे को लेकर बहादुरगढ़ लौट आए। घर पर हाहाकर मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और वे शव को घर वापस ले आए। परिवार बच्चे के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था। इसके लिए उन्होंने रात को बर्फ का इंतजाम किया अैर नमक भी मंगवा लिया। फिर घर वापस लाते ही बच्चे की मां ने बेटे के सिर को चूमते हुए उसे पुकारना शुरू किया। मां बार-बार कह रही थी- उठ जा मेरे बच्चे, उठ जा। तभी उसके शरीर में हलचल होने लगी।
मुंह से दी सांस तो बेटे ने पापा के होंठों में गड़ा दिए दांत
खबरों के मुताबिक चादर की पैकिंग में रखे शव में कुछ देर बाद हलचल महसूस हुई, तभी मां ने बच्चे के पिता को आवाज दी। पिता ने जब बच्चे का चेहरा पैकिंग से बाहर निकाला और उसे मुंह से सांस दी तो बच्चे ने पिता के होंठ पर दांत गड़ा दिए। यह देखकर परिजनों की आस बंधी। बच्चे में जान आते ही परिजन उसे रोहतक के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए। डॉक्टरों की तरफ से कहा गया कि बच्चे के बचने के सिर्फ 15 प्रतिशत ही चांस है। इलाज शुरू हुआ और बच्चे में तेजी से रिकवरी होने लगी। अब बच्चा पूरी तरह से ठीक है। मंगलावार को वह अपने घर पहुंच गया।
ये भी पढ़ें
- Haryana News: गश्त पर निकली पुलिस टीम पर काल का वार… टैंकर से टकराई ERV, दो हेड कॉन्स्टेबल की मौत
- भरतपुर में फ्लाईओवर निर्माण से ठप पड़ा कारोबार, व्यापारियों की दो टूक- ‘दुकानों में ग्राहक नहीं, अब आंदोलन ही आखिरी रास्ता’
- ऊंट संरक्षण योजना में रिश्वत का खेल! ACB ने डॉक्टर और पशुधन निरीक्षक को रंगे हाथों दबोचा
- जयपुर क्लब में खूनी बर्थडे पार्टी, भरतपुर ओपन जेल से भागे कैदियों ने चाकू से गोदकर दोस्त को उतारा मौत के घाट | लड़की को थप्पड़ पड़ते ही भड़का विवाद
- भोमियाजी के दर्शन से लौट रही SUV पर काल का कहर, 5 दोस्तों की मौत, एक ही गांव में पसरा मातम
- पहली बार वोटर बनने वालों के लिए नई शर्त… अब मां-बाप की ये जानकारी नहीं तो अटक जाएगा आवेदन, चुनाव आयोग ने ऑनलाइन प्रक्रिया बदली, फॉर्म-6 में जोड़ा नया घोषणा-पत्र
- कमरे में मिली युवती की लाश, ट्रैक पर मिला इंजीनियर… कुछ घंटों में ऐसे खुली गुरुग्राम की डबल डेथ मिस्ट्री की पूरी कहानी,फोन नहीं उठने पर शुरू हुई तलाश ने राज सामने ला दिया
- 13 जुलाई से बदल जाएगा RGHS का नियम… अस्पताल जाने से पहले जान लीजिए, कब मिलेगी तुरंत जांच और कब लेनी होगी मंजूरी,सरकार ने बदली व्यवस्था
- पति गया, फिर बेटा-बहू भी छिन गए… अब विक्षिप्त बेटे और दो पोतों के सहारे थी बुजुर्ग मां, संस्था ने बढ़ाया मदद का हाथ
- RSS शताब्दी वर्ष: कोटा में 100 पौधों से हरियाली का संकल्प, नीम-पीपल से लेकर कदंब तक लगाए गए वृक्ष, सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक और व्यापारी संगठनों ने मिलकर निभाई भागीदारी
