Haryana News: ₹7 लाख की डील, ₹5 लाख पहले ही वसूले; बची रकम लेते ही ACB ने ALM को दबोचा

हरियाणा के सोनीपत में ACB ने बिजली निगम के ALM प्रेम को ₹2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर ₹7 लाख मांगने और ₹5 लाख पहले लेने का आरोप है।

सोनीपत। नया बिजली कनेक्शन, पोल और बाकी बिजली का काम कराने के लिए शुरू हुई बातचीत आखिरकार रिश्वत के जाल तक पहुंच गई। बिजली निगम में एएलएम के तौर पर तैनात प्रेम ने शिकायतकर्ता से काम के बदले कुल ₹7 लाख की रिश्वत मांगी थी। इनमें से ₹5 लाख पहले ही लिए जा चुके थे, जबकि बाकी ₹2 लाख की रकम लेने के लिए अगली मुलाकात हुई। इसी दौरान विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (SV&ACB) की सोनीपत यूनिट ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 32 वर्षीय प्रेम के रूप में हुई है। वह HKRNL के माध्यम से बिजली निगम में तैनात था।

DUSU में ABVP की बड़ी जीत, अध्यक्ष समेत 3 पद झटके; उपाध्यक्ष की कुर्सी निर्दलीय के नाम, NSUI का सूपड़ा साफ

ट्रे फार्म के लिए मांगे थे ₹7 लाख

शिकायतकर्ता ने अपने ट्रे फार्म के लिए नया बिजली कनेक्शन लेने, पोल लगवाने और अन्य बिजली संबंधी काम कराने के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि इन कामों को पूरा कराने के एवज में आरोपी पक्ष ने उससे ₹7 लाख की रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, काम आगे बढ़ाने और पूरा कराने के नाम पर ₹5 लाख की रकम पहले ही ली जा चुकी थी। इसके बाद बचे हुए काम के लिए ₹2 लाख और मांगे जा रहे थे।

दूसरी किस्त देने पहुंचा शिकायतकर्ता, पहले से तैयार थी टीम

बार-बार रिश्वत की मांग से परेशान शिकायतकर्ता ने मामले की जानकारी SV&ACB सोनीपत यूनिट को दी। शिकायत मिलने के बाद टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की तैयारी की। निर्धारित योजना के तहत शिकायतकर्ता जब रिश्वत की ₹2 लाख की दूसरी किस्त देने पहुंचा, तो विजिलेंस टीम ने आरोपी प्रेम को रकम लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया।

बिजली निगम के क्लर्क की भूमिका भी जांच के घेरे में

कार्रवाई के बाद शुरुआती जांच में UHBVN बहालगढ़ के एक क्लर्क की भूमिका भी सामने आई है। इसके अलावा एक अन्य अज्ञात कर्मचारी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना एसीबी, रोहतक में केस दर्ज किया गया है। अब जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि ₹7 लाख की कथित रिश्वत की मांग में और कौन-कौन लोग शामिल थे और रकम के लेन-देन में उनकी क्या भूमिका रही।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

5 किलोमीटर की दीवार टूटी, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए CGHS का दायरा बढ़ा, अब दूर पोस्टिंग वालों को भी मिलेगा बड़ा विकल्प | जानें नई शर्तें

शुभेंदु से मिलीं ममता की उम्मीदवार, फिर अचानक छोड़ी नंदीग्राम की रेस, खिसियाई ममता ने कांग्रेस के हाथ थमाया समर्थन

गाड़ी का इंश्योरेंस खत्म है तो पेट्रोल पंप पर रुक सकता है सफर! | ‘नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल’ की तैयारी, नंबर प्लेट स्कैन होते ही खुल जाएगा बीमा का पूरा रिकॉर्ड

जयपुर की बैंक लूट में भरतपुर की युवती का बड़ा कनेक्शन, बॉयफ्रेंड तक पहुंची बैंक की अंदरूनी जानकारी | 41.70 लाख की लूट में कमरे से मिले 26.80 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *