जयपुर में 13 अक्टूबर को निकलेगी दादूबाणी जी की शोभायात्रा, महाआरती और भंडारे का भी आयोजन

जयपुर में 13 अक्टूबर को श्रीमद् दादूबाणी जी की शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकलेगी। कार्यक्रम में महाआरती, स्वामी ओमप्रकाश दास जी के प्रवचन और भंडारा होगा।

जयपुर। तृतीय नवरात्रि पर मंगलवार, 13 अक्टूबर को श्रीमद् दादूबाणी जी की शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी। सवाई गोठेरा स्थित श्री दादू दयाल मंदिर से शुरू होने वाली यात्रा प्रताप नगर सर्किल के पास चक गोठेरा स्थित श्री दादू दयाल मंदिर पहुंचेगी। यहां महाआरती, प्रवचन और पंगत महाप्रसादी के कार्यक्रम होंगे।

यह आयोजन श्री दादूसम्प्रदायाचार्य श्री श्री 1008 स्वामी ओमप्रकाश दास जी महाराज के सान्निध्य में होगा। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं को शोभायात्रा एवं कलश यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है।

पलभर का ठहराव …

सुबह 8:15 बजे शुरू होगी यात्रा

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 8:15 बजे सवाई गोठेरा स्थित श्री दादू दयाल मंदिर से शोभायात्रा एवं कलश यात्रा रवाना होगी। दोपहर 12:15 बजे चक गोठेरा स्थित श्री दादू दयाल मंदिर में यात्रा पहुंचेगी, जहां श्रीमद् दादूबाणी जी की महाआरती की जाएगी।

दोपहर 1 बजे आचार्य प्रवर  ओमप्रकाश दास महाराज प्रवचन देंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे से मंदिर परिसर में पंगत महाप्रसादी (भंडारे) का आयोजन होगा। आयोजक समस्त दादू दयाल भक्तजन, गांव चक सवाई गोठेरा की ओर से श्रद्धालुओं से धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की गई है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

पति-पत्नी की एक जगह पोस्टिंग पर राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला, फिर भी कर्मचारियों के लिए खुला ये रास्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *