ब्राह्मणों का संकल्प: धार्मिक, शैक्षणिक और आर्थिक मजबूती के लिए साथ लड़ेंगे

जयपुर 


विप्र कल्याण बोर्ड ने किया ब्राह्मण संगठनों से संवाद


विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा  की पहल पर शनिवार को इकट्ठा हुए ब्राह्मण संगठनों ने ब्राह्मण समाज के धार्मिक, शैक्षणिक, आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में  साथ लड़ने का फैसला किया है।

झोटवाड़ा औद्योगिक एसोसिएशन भवन में हुए ब्राह्मण संगठनों के इस संवाद कार्यक्रम में सभी प्रमुख संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। संवाद में विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि बोर्ड सभी के सुझावों के साथ आगे बढ़ेगा। जिससे लंबे समय तक आखिरी छोर पर बैठे विप्र समाज के वंचितों का उत्थान हो सके। राजस्थान गौड़ ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष विजय हरितवाल ने एकजुटता का आह्वान  करते हुए कहा कि एकजुटता से समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है।

गौड़ विप्र समाज के संजीव सुरोलिया ने कहा कि ब्राह्मणों का पारंपरिक गुरुकुल पद्धति को भी सरकार से मान्यता नहीं मिल रही है। इन डिग्री को सरकार भी नहीं मान रही है। उन्होंने मांग की कि ईडब्ल्यूएस की उन्नति के लिए मिडिल क्लास को भी शामिल किया जाए। सोबर के आरसी शर्मा ने  कहा कि विप्र कल्याण बोर्ड को आयोग की तरह काम करने की मान्यता मिलनी चाहिए। बड़े मंदिरों की आय से छोटे मंदिरों के पुजारियों की आजीविका के लिए मदद मिलनी चाहिए। राज्य सरकार को विप्र कल्याण की मजबूती के लिए 100 करोड़ रुपया बजट में दिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी ब्राह्मण संगठन बोर्ड के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाएं।

संवाद में उपस्थित ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि

विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश कर्नल ने कहा कि कर्मकांडी ब्राह्मणों को प्रोत्साहित करने के लिए बड़े मंदिरों की आय से  शिक्षा, व्यापार के लिए लोन के लिए राशि दी जाए। उन्होंने कहा कि प्री बीएड में ईडब्ल्यूएस को 5 प्रतिशत की छूट नहीं है। इसे सरकार से जल्द फैसला करवाए। उन्होंने मांग की कि ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट को तीन साल के लिए मान्य किया जाए। उन्होंने कहा कि मंदिरों के सर्वे करा कर  गणना की जाए। जिससे सरकारी योजना का लाभ मिल सके।

राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने कहा कि आखिरी छोर पर वंचित ब्राह्मणों को पिछड़ी पंक्ति से आगे लाया जाए। वेद पाठशाला में गरीब तबका के बच्चों को पढ़ाया जाए। जिससे जीविकोपार्जन  के लिए इस विद्या का उपयोग कर सकें। ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों की मदद के लिए बोर्ड मदद करे। हर जिले में प्रतिभावान बच्चों  के लिए छात्रावास बनाए।

विप्र सेना से सुनील उदैया ने कहा कि देव नारायण बोर्ड की तर्ज पर बोर्ड के नियम और नीति बनेंगे  तो ब्राह्मणों के बच्चों को फायदा होगा। ईडब्ल्यूएस और कल्याण बोर्ड साथ मिलकर काम करें तो बच्चों  को सौगात मिलेगी। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज की सम्पत्ति बिखरी है। सभी सम्पत्ति  का सर्वे कराकर बच्चों के हॉस्टल के तौर पर इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने समाज की प्रॉपर्टी को टैक्स फ्री करने, दानदाता और भामाशाहों से छात्रवृति दिलाने का आग्रह किया।

परशुराम सेना के अनिल चतुर्वेदी ने कहा कि प्रकोष्ठ बनाया जाए  जो एससी एसटी एक्ट की तलवार सिर पर लटकी है; उससे बचने के लिए काम करे और झूठे मुकदमे से बचाने के लिए काम करे। उन्होंने जन सुनवाई केंद्र स्थापित करने का भी सुझाव दिया।

विप्र गौड़ के पंकज पंचलगिया ने कहा कि हर जिले में छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास की नींव लगाई जाए। बोर्ड पारंपरिक के क्रैश कोर्स चलाए। ज्योतिषाचार्य को साथ लेकर बैठे। एजुकेशन के लिए हेल्प लाइन  चलाई जाए।

अंतरराष्ट्रीय ब्रह्मण समाज के अध्यक्ष पंकज जोशी ने कहा कि आखिरी छोर का ब्राह्मण गांव में बैठा है। वह तकलीफ में है। हमको उसे भी संगठित करना होगा। उन्होंने कहा कि समाज के बच्चों को खेल और आर्मी में आगे भेजना चाहिए।

कौटिल्य के नरेंद्र गौड़ का सुझाव था कि परशुराम जयंती समारोह बोर्ड के तहत मनाया जाए। बागड़ा समाज के बद्रीनारायण बागड़ा के अनुसार मन्दिर माफी की जमीन सड़क निर्माण में चली गई उसको मुआवजा नहीं मिला। उनका सुझाव था कि बच्चों के लिए कैरियर काउंसिल खोली जाए । उन्हें राजनीतिक तौर पर आगे बढ़ाया जाए।

हरियाणा ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरदी चद शर्मा ने कहा कि समाज के खिलाफ जो मुकदमे लगते हैं उसके लिए ऐसा कानून बने जो उसे रोक सके। बेरोजगारों के रोजगारों के लिए प्राइवेट सेक्टर में कुछ करने की आवश्यकता है। उनका कहना था कि बोर्ड ही मंदिरों  का रजिस्ट्रेशन करे। मंदिर का पैसा ट्रस्ट में आएगा तो पैसा पुजारी के परिवार को मिलेगा।  मंदिरों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।

विप्र कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष मंजू शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपसी मंथन से बोर्ड की नीति का निर्धारण होगा। इस कार्यक्रम में राजस्थान राज्य विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा, बोर्ड सदस्य राजकुमार किराडू, सीताराम शर्मा नेहरू, राजेश रामदेव, सुरेश शर्मा पूंछरी, पवन शर्मा ने हिस्सा लिया।

जानिए देश के सबसे काबिल शख्स की अद्भुत, अकल्पनीय और अविश्वसनीय कहानी

कोरोना केस बढ़ने पर 5 राज्यों में अलर्ट; गुजरात में मिला XE वैरिएंट का मरीज

रेलवे को अफसरों ने मालभाड़े में लगाया आठ करोड़ का चूना, सोप स्टोन को फिटकरी पाउडर बता कर भेज दिया

CM गहलोत से सम्मानित बायोफ्यूल अथॉरिटी का CEO सुरेंद्र राठौड़ निकला बेहिसाब दौलत का मालिक, अभी तक मिली एक अरब की प्रॉपर्टी

गार्ड को गोली मारकर ATM में कैश डालने जा रही वैन से पौने तीन करोड़ लूट ले गए बदमाश

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया: ड्रिल मशीन से खोले गए थे लॉकर, फोरेंसिक जांच में खुलासा

CBI ने PNB सहित पांच बैंकों  में पकड़ा 1392 कराेड़ का Fraud, FIR दर्ज

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी पर अब लग सकता है ब्रेक, जानिए इसकी वजह

7th Pay Commission: DA के बाद अब हाउस रेंट अलाउंस में भी 3% का होगा रिविजन! इतना होगा फायदा