कोरोना केस बढ़ने पर 5 राज्यों में अलर्ट; गुजरात में मिला XE वैरिएंट का मरीज

नई दिल्ली | नई हवा ब्यूरो 

चीन और अमेरिका में बढ़ते कोविड के मामलों के बीच भारत के भी कुछ राज्यों में कोरोना के केस बढ़ने की सूचनाएं हैं। केस बढ़ने पर पांच राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच शनिवार को जरात में एक व्यक्ति के XE वैरिएंट से संक्रमित होने की जानकारी मिली है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने दिल्ली, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र और मिजोरम की सरकारों को चिट्ठी लिखकर सावधानी बरतने को कहा है। स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों से से कहा है कि वे संक्रमण की दर बढ़ने के कारणों की गंभीरता से जांच करें और सतर्कता बढ़ाएं।

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि इन राज्यों में डेली पॉजीटिविटी रेट बढ़ रहा है, यानी हर दिन मिलने वाले नए कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसको देखते हुए राज्य सरकारें हालात की गंभीरता से समीक्षा करें और जरूरी होने पर कोविड-19 को लेकर नई गाइडलाइन भी जारी करें।

इन राज्यों में अचानक बढ़ गई पॉजिटिविटी रेट
हालांकि  देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है, लेकिन दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, केरल और मिजोरम ऐसे राज्य हैं जहां  पिछले सात दिन में पॉजिटिविटी रेट अचानक बढ़ गई। इसी वजह से केंद्र सरकार ने केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा और मिजोरम को अलर्ट भेजा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में केरल में 353, महाराष्ट्र में 113, हरियाणा में 336 और मिजोरम में 123 मामले सामने आए हैं। देश के हालात देखें तो बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,109 नए मामले सामने आए, जबकि 43 लोगों की मौत हुई है। गुरुवार को देशभर में कोरोना के 1,033 मामले दर्ज किए गए थे।

इधर गुजरात में कोरोना के खतरनाक वैरिएंट XE का दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले मुंबई में इस वैरिएंट का पहला केस मिला था और अब यह गुजरात पहुंच चुका है। हालांक‍ि सरकार की ओर से पुष्‍टि नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुजरात में जिस शख्‍स में इसकी पुष्टि हुई है, 13 मार्च को उसकी कोविड रिपोर्ट पॉजिट‍िव आई थी।

कोरोना का ये नया वैरिएंट सबसे ज्‍यादा खतरनाक
कहा जा रहा है क‍ि गुजरात में जिस व्यक्ति के कोरोना के खतरनाक वैरिएंट XE पाया गया है, कोविड के बाद उसकी स्‍थ‍िति ठीक थी। लेकिन बाद में लिए सैंपल की रिपोर्ट में XE वैरिएंट होने की पुष्‍ट‍ि हुई। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा क‍ि कोरोना का ये नया वैरिएंट सबसे ज्‍यादा खतरनाक है। BA.2 की अपेक्षा XE वैरिएंट 10 गुना ज्‍यादा संक्रामक है। एक्सई वेरिएंट ने दुनियाभर में पहले से ही चिंता का विषय बना हुआ है क्योंकि इसे अब तक खोजे गए कोरोना वायरस के अन्य सभी वेरिएंट की तुलना में अधिक ट्रांसमिसिबल माना जाता है।

XE variant के लक्षण
अभी तक XE variant के लक्षणों का पता नहीं चला है। चूंकि यह ओमीक्रोन के दो वेरिएंट से जुड़कर तैयार हुआ है, तो ऐसा माना जा रहा है कि इसके लक्षण भी ओमीक्रोन वेरिएंट से मिलते-जुलते हो सकते हैं। अगर आपको बुखार, खांसी, सांस में कमी, थकान, बदन दर्द, सिरदर्द, गले में खराश, नाक बहना और डायरिया के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो आपको तुरंत जांच करानी चाहिए।

XE variant क्या है?
WHO ने माना है कि एक्सई वेरिएंट कोरोना के दो अलग-अलग वेरिएंट के जुड़ने से तैयार हुआ है। यह वायरस Omicron BA.1 और BA.2 के जुड़ने से बना है। कोई कॉम्बिनेशन तब तैयार होता है, जब कोई व्यक्ति एक से अधिक वेरिएंट से इन्फेक्टेड हो चुका होता है।

XE variant सबसे पहले यूके में पाया था और इसके अब तक कुल 637 मामले मिले हैं। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि यह कितना घातक है और इससे कितना नुकसान हो सकता है, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता क्योंकि इसके बारे में अभी पर्याप्त सबूत नहीं हैं।

रेलवे को अफसरों ने मालभाड़े में लगाया आठ करोड़ का चूना, सोप स्टोन को फिटकरी पाउडर बता कर भेज दिया

CM गहलोत से सम्मानित बायोफ्यूल अथॉरिटी का CEO सुरेंद्र राठौड़ निकला बेहिसाब दौलत का मालिक, अभी तक मिली एक अरब की प्रॉपर्टी

गाजियाबाद के छात्र की कनाड़ा में गोली मारकर हत्या

गार्ड को गोली मारकर ATM में कैश डालने जा रही वैन से पौने तीन करोड़ लूट ले गए बदमाश

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया: ड्रिल मशीन से खोले गए थे लॉकर, फोरेंसिक जांच में खुलासा

UPTET Result 2021: जारी हुआ यूपीटीईटी रिजल्ट

CBI ने PNB सहित पांच बैंकों  में पकड़ा 1392 कराेड़ का Fraud, FIR दर्ज

बैंक के कैशियर को सात साल का कारावास, 2.19 करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना, जानिए वजह

UP: सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के लॉकर्स से चोरी हुए ढाई करोड़ के जेवर, हिरासत में लिए दो बैंक कर्मचारी

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी पर अब लग सकता है ब्रेक, जानिए इसकी वजह

7th Pay Commission: DA के बाद अब हाउस रेंट अलाउंस में भी 3% का होगा रिविजन! इतना होगा फायदा