भाजपा में दूसरी लिस्ट के बाद बवाल; सांगानेर में प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा का तीव्र विरोध, कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन | कार्यकर्ता बोले- भजन लाल हवाई और बाहरी नेता | दूसरी सीटों पर भी जानिए कार्यकर्ताओं का कैसा रहा मिजाज

जयपुर 

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा में दूसरी लिस्ट के बाद बवाल खड़ा हो गया है। जयपुर में पार्टी के प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा को सांगानेर से टिकट देने से कार्यकर्त्ता बुरी तरह से उखाड़ गए और कहा कि भजन लाल शर्मा हवाई और बाहरी नेता हैं। और उनसे कई सारे विवाद जुड़े हुए हैं। नाराज कार्यकर्ताओं ने भजन लाल शर्मा को टिकट देने के विरोध में पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया और टायर जलाए और ‘भजन लाल मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। पुतला भी फूंका।

आपको बता दें कि  सांगानेर विधानसभा सीट से वर्तमान में अशोक लाहोटी विधायक हैं। उनका टिकट काट कर प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा को टिकट दी गई है। शर्मा भरतपुर के रहने वाले हैं। और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खास माने जाते हैं। यह भाजपा की परंपरागत सीट है, जहां पर घनश्याम तिवाड़ी तीन बार विधायक रह चुके हैं। इस सीट से विद्या पाठक 1977 से 1990 तक चार बार विधायक रही हैं।

अब भाजपा द्वारा भजन लाल शर्मा को टिकट मिलने के बाद कार्यकर्ता बुरी तरह उखड़ गए हैं और शर्मा का यह कहते हुए विरोध कर रहे हैं कि वह सिर्फ हवाई नेता हैं। उनका सांगानेर से तो क्या जयपुर जिले से भी कोई लेना देना नहीं है। बिना किसी समीकरण के बाहरी नेता को सांगानेर में थोप दिया गया है। कार्यकर्ताओं का यहां तक कहना है कि बहुत सारे विवादों में रहे हैं। पूर्व सीम वसुंधरा राजे के राज में तबादलों को लेकर भजन लाल शर्मा पर कई बार अंगुली उठ चुकी है। कार्यकर्ताओं ने शर्मा से जुड़े कई अन्य संगीन आरोप भी लगाए हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सांगानेर क्षेत्र में किसी भी हाल में बाहरी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इधर राजसमंद, चित्तौड़गढ़, अनूपगढ़, अलवर, बूंदी और उदयपुर में भी आज घमासान घमासान देखने को मिला। राजसमंद में  दीप्ति माहेश्वरी को फिर से भाजपा की उम्मीदवार बनाने के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी। राजसमंद के तीनों स्थानीय भाजपा दावेदार दिनेश बडाला, गणेश पालीवाल, महेन्द्र कोठारी रविवार सुबह 11 बजे समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे। जिसके बाद समर्थकों ने भाजपा कार्यालय का फर्नीचर तोड़ दिया और कांच फोड़ दिए। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने चुनाव सामग्री को आग लगा दी। करीब 350 पदाधिकारियों व बूथ कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे सौंप दिए।

चित्तौड़गढ़ में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के घर पर पथराव किया गया। चित्तौड़गढ़ से भाजपा के मौजूदा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का टिकट काटे जाने के बाद उनके समर्थकों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यालय पर लगे सीपी जोशी के पोस्टर को भी फाड़ दिया गया। पार्टी ने चित्तौड़गढ़ से नरपत सिंह राजवी को उम्मीदवार बनाया है। आक्या ने आरोप लगाया कि चित्तौड़गढ़ से सांसद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी उनसे पुरानी दुश्मनी रखते हैं इसलिए उनका टिकट काटा गया है। आक्या ने कहा- वे NSUI में थे और मैं ABVP का कार्यकर्ता था। तभी से उनके और मेरे बीच झगड़ा है। मैं जोशी को मेरी टिकट काटने का धन्यवाद देता हूं। अब जनता ही इसका फैसला करेगी।

उदयपुर में भाजपा के ताराचंद जैन को उम्मीदवार बनाने का उदयपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर पारस सिंघवी ने विरोध किया है। वे कार्यकर्ताओं के बीच इमोशनल हो गए और कहा कि पार्टी फिर से विचार करें नहीं तो अब आर-पार की लड़ाई लड़नी होगी। पारस ने इस मौके पर असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को भी निशाने पर लिया और कहा कि वे उदयपुर की राजनीति को दूषित कर रहे हैं।

कोटा दक्षिण से संदीप शर्मा को टिकट दिया गया है। इसके बाद बीजेपी के ही स्थानीय नेता विकास शर्मा के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। विकास शर्मा के समर्थकों ने तलवंडी चौराहे पर संदीप शर्मा ‘गो बैक’ के नारे लगाए।अलवर शहर में बीजेपी से संजय शर्मा को टिकट मिलने के बाद लोगों ने होप सर्कस पर विरोध जताया। संजय शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की। ओम माथुर के खिलाफ भी नारे लगाए। बूंदी में बीजेपी प्रत्याशी अशोक डोगरा का विरोध है। चौहान गेट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक डोगरा का पुतला फूंका और मुर्दाबाद के नारे लगाए।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

सिंगल हायर एजुकेशन रेगुलेटिंग बॉडी का खाका तैयार, पार्लियामेंट में जल्द पेश होगा बिल | अब खत्म हो जाएगा UGC, AICTE और NCTE का अस्तित्व, नई बॉडी का नाम होगा HECI

Emergency Alert: साइलेंट पर रखे फोन से आने लगी Buzzer जैसी आवाज | क्या आपके फोन से भी आई? यहां समझिए पूरा मामला, सरकार ने क्यों भेजा मैसेज?