राजस्थान में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट भी हुई जारी, 43 उम्मीदवारों को टिकट, देखें पूरी लिस्ट | सूची में 15  मंत्री और पूर्व मुख्य सचिव का भी नाम

जयपुर 

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को कांग्रेस के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी हो गई। सूची में 15 मंत्रियों समेत 43 उम्मीदवारों के नाम हैं। पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य भी टिकट लेने में कामयाब हो गए हैं। दो नए चेरे भी इस सूची में हैं। एक दिन पहले कांग्रेस ने 33 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस तरह कांग्रेस अब तक दो सौ सीटों में से 76 सीटों पर अपने उमीदवार घोषित कर चुकी है। कांग्रेस की दो सूचियों में अब तक 20 मंत्रियों को टिकट दिए हैं। हालांकि अभी तक मंत्री शांति धारीवाल और महेश जोशी को टिकट नहीं मिला है।

भाजपा में दूसरी लिस्ट के बाद बवाल; सांगानेर में प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा का तीव्र विरोध, कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन | कार्यकर्ता बोले- भजन लाल हवाई और बाहरी नेता | दूसरी सीटों पर भी जानिए कार्यकर्ताओं का कैसा रहा मिजाज

जारी सूची के अनुसार सादुलशहर- जगदीश चंद्र जांगिड़, करणपुर- गुरमीत सिंह कुन्नर, सूरतगढ़- डूंगरराम गेदर, हनुमानगढ़- विनोद कुमार चौधरी, खाजूवाला एससी- गोविंदराम मेघवाल, बीकानेर पश्चिम- बीडी कल्ला, नोखा- सुशीला डूडी, सरदारशहर- अनिल शर्मा, झुंझुनूं- बृजेंद्र सिंह ओला, नवलगढ़- डॉ. राजकुमार शर्मा, फतेहपुर- हाकम अली खान, नीमकाथाना- सुरेश मोदी, कोटपूतली- राजेंद्र यादव, दूदू- बाबूलाल नागर, सिविल लाइंस- प्रताप सिंह खाचरियावास, किशनपोल- अमीन कागजी, आदर्शनगर- रफीक खान, बस्सी- लक्ष्मण मीणा, बानसूर- शकुंतला रावत, रामगढ़- जुबेर खान, डीग-कुम्हेर- विश्वेंद्र सिंह, वैर- भजनलाल जाटव, राजखेड़ा- रोहित बोहरा, महुवा- ओमप्रकाश हुड़ला, दौसा- मुरारी लाल मीणा, लालसोट- परसादी लाल मीणा, खंडार एससी- अशोक बैरवा को टिकट मिला है

इसी तरह पुष्कर- नसीम अख्तर इंसाफ, केकड़ी- डॉ. रघु शर्मा, नावां- महेंद्र चौधरी, सोजत- निरंजन आर्य, मारवाड़ जंक्शन- खुशवीर सिंह जोजावर बाड़मेर- मेवाराम जैन, सांचौर- सुखराम बिश्नोई, सिरोही- संयम लोढ़ा, खेरवाड़ा- दयाराम परमार, मावली- पुष्कर लाल डांगी, सलूंबर एसटी- रघुवीर सिंह मीणा, घाटोल एसटी- नानालाल निनामा, बांसवाड़ा- अर्जुन सिंह बामणिया, निंबाहेड़ा- उदयलाल आंजना, मांडल- रामलाल जाट, अंता- प्रमोद जैन भाया को टिकट दिया गया है

साल 2018 के चुनावों में कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय जीतने वाले सिरोही से संयम लोढ़ा, दूदू से बाबूलाल नागर, बस्सी से लक्ष्मण मीणा, महुवा से ओमप्रकाश हुड़ला, मारवाड़ जंक्शन से खुशवीर सिंह जोजावर को टिकट दिया गया है। सोजत से पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य और नोखा से रामेश्वर डूडी की पत्नी सुशीला डूडी नए चेहरे हैं। वहीं रामगढ़ से मौजूदा विधायक सफिया का टिकट काटकर उनके पति और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जुबेर खान को उम्मीदवार बनाया है। जुबेर खान पहले भी यहां से विधायक रह चुके हैं।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

भाजपा में दूसरी लिस्ट के बाद बवाल; सांगानेर में प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा का तीव्र विरोध, कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन | कार्यकर्ता बोले- भजन लाल हवाई और बाहरी नेता | दूसरी सीटों पर भी जानिए कार्यकर्ताओं का कैसा रहा मिजाज

सिंगल हायर एजुकेशन रेगुलेटिंग बॉडी का खाका तैयार, पार्लियामेंट में जल्द पेश होगा बिल | अब खत्म हो जाएगा UGC, AICTE और NCTE का अस्तित्व, नई बॉडी का नाम होगा HECI

Emergency Alert: साइलेंट पर रखे फोन से आने लगी Buzzer जैसी आवाज | क्या आपके फोन से भी आई? यहां समझिए पूरा मामला, सरकार ने क्यों भेजा मैसेज?