हलैना (भरतपुर )
श्री खाटूश्याम सखा मंडल एव श्रीश्याम प्रेमियों की ओर से हलैना स्थित छतरी वाले श्री वीर हनुमान मन्दिर पर अयोध्या के सन्त व उक्त मन्दिर के महंत अवधबिहारी जी महाराज के सानिध्य में नवनिर्मित श्रीश्याम बाबा मन्दिर और श्रीश्याम प्रतिमा प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस महोत्सव के तहत नौ दिन तक चलने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत 11 जनवरी बुधवार को कलश व भागवत शोभायात्रा के साथ होगी।
भरतपुर जिले में ‘नई हवा’ का और विस्तार, वैर में मुरारी शर्मा को प्रतिनिधि नियुक्त किया
कार्यक्रम 19 जनवरी तक चलेंगे। उक्त धार्मिक कार्यक्रम से हलैना नौ दिन तक श्री श्याम की नगरी बना रहेगा। कलश यात्रा में विश्व विख्यात बैंडबाजा, नफीरी, आर्मी बैण्डबाजा और कलाकार शामिल होंगे। कलश यात्रा में एक ही पोशाक में 501महिलाएं मंगल कलश सिर पर धारण करेंगी और दो हजार से अधिक श्याम प्रेमी व ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
ये होंगे कार्यक्रम
श्रीश्याम सेवक ओमप्रकाश गुप्ता व रवी गोयल ने बताया कि हलैना में भव्य खाटू श्याम बाबा का मंदिर बन कर तैयार हो गया है। इस मन्दिर में अब श्रीश्याम प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी। उससे पहले बुधवार को कलश यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि 12 से 18 जनवरी तक दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक श्री भागवत कथा होगी। 16 से 18 जनवरी तक रात्रि 7 से 11 बजे तक श्री रासलीला, 18 को श्याम बाबा की निशान यात्रा, ११ से 15 जनवरी तक श्री श्याम बाबा भजन संध्या और 19 जनवरी को भंडारा, विशाल जागरण और अन्य स्थान के श्याम सखा मंडल आदि का सम्मान होगा।
कार्यक्रम में पूर्व सरपंच वासुदेव गोयल, मा. द्वारिका प्रसाद जिन्दल, पंचायत समिति सदस्य संजय गुप्ता, पूर्व वार्ड पंच विनोद मित्तल, सोहन सिंह, शंकरलाल सिंघल, रोहित मित्तल, विशेष जिंदल, नीरज जिंदल, मोनू गुप्ता, सोनू गुप्ता, पंडित रामकुमार, सोमेश्वर गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद सिंघल, कल्ला गुप्ता सोलैनिया आदि ने श्याम कलश तैयार कराने में सहयोग किया।
नोट:अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम और सिटी लिखकर मैसेज करें
भरतपुर जिले में ‘नई हवा’ का और विस्तार, वैर में मुरारी शर्मा को प्रतिनिधि नियुक्त किया
OMG! लापरवाही की पराकाष्ठा! बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 50 पैसेंजर्स को जमीन पर ही छोड़ कर उड़ गया विमान!
Smile Please! जब ट्रेन में छूट गया बच्चे का पंसदीदा खिलौना, भारतीय रेलवे ने घर जाकर लौटाया
नए साल में देर से आएंगे हमारे ये ख़ास त्यौहार, यह है इसकी वजह | वीकेंड पर आएंगे ये फेस्टिवल
ये हैं देश के सबसे सुरक्षित बैंक, नहीं डूबेगा आपका पैसा, RBI ने जारी की लिस्ट
असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली बम्पर भर्ती, यहां देखिए डिटेल
New Year Gift: NSC, डाकघर सावधि जमा, सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम पर अब ज्यादा ब्याज
