द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति निर्वाचित, 25 जुलाई को लेंगी शपथ

नई दिल्ली 

देश को गुरुवार को यानी आज 15वां राष्ट्रपति मिल गया। द्रौपदी मुर्मू को आज शाम राष्ट्रपति चुनाव जीत गईं। बस इसकी औपचारिक घोषणा होना बाकी है एनडीए की ओर से उनको इस पद का उम्मीदवार बनाया गया था। द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। राष्ट्रपति बनने वाली वह दूसरी महिला होंगी। विपक्ष ने उनके सामने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया था। इस बीच द्रौपदी मुर्मू के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

राज्यसभा महासचिव ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू ने 50 फ़ीसदी से ज्यादा वोट प्राप्त किया। मुर्मू ने जीत का आंकड़ा पार कर लिया है। अभी उनके जीतने की आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।

जानिए भारत के राष्ट्रपति की ताकत, सैलरी और सुविधाएं

मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा हैअगले दिन नए राष्ट्रपति शपथ लेंगे राष्ट्रपति देश का सर्वोच्च पद होता है राष्ट्रपति को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस शपथ दिलवाएंगे राष्ट्रपति की मंजूरी के बिना कोई कानून पास नहीं हो सकता25 जुलाई 1977 को नीलम संजीव रेड्डी ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी तब से ही नए राष्ट्रपति 25 जुलाई को ही शपथ लेते आ रहे हैं

राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान हुआ था। कुल 4,796 मतदाताओं में से 99 प्रतिशत से अधिक ने राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया, जबकि 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 100 प्रतिशत मतदान हुआ। इसकी मतगणना गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे यहां संसद भवन में मतगणना शुरू हुई। जिसमें द्रौपदी मुर्मू को निर्वाचित घोषित किया गया। पहले सांसदों के वोटों की गिनते हुई जिसमें द्रौपदी मुर्मू को 540 सांसदों का वोट और यशवंत सिन्हा को 208 सांसदों का वोट मिला है। 15 वोट रद्द हो गए हैं। कुल 748 वैध मत पाए गए हैं, जिनका मूल्य 5 लाख 23 हजार 600 है। इनमें से 540 वोट द्रौपदी मुर्मू को हासिल हुए हैं, जिनका मूल्य 3,78,000 है। वहीं यशवंत सिन्हा बड़े अंतर से पिछड़ते दिखे हैं। उन्हें कुल 208 वोट ही मिले हैं और उनका मत 1,45,600 ही आंका गया है।

तीसरे राउंड की गिनती में ही मुर्मू ने राष्ट्रपति बनने के लिए जरूरी 50 फीसदी वोट पा लिये हैंउन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हरा दिया है 

कुल तीनों राउंड की बात करें तो कुल वोट 3219 थे। इनकी वैल्यू 8,38,839 थी। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 2161 वोट (वैल्यू 5,77,777) मिले। वहीं यशवंत सिन्हा को 1058 वोट (वैल्यू 2,61,062) मिले।

पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का जीवन, उनके शुरुआती संघर्ष, उनकी समृद्ध सेवा और उनकी अनुकरणीय सफलता प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करती है। वह हमारे नागरिकों, विशेष रूप से गरीबों, हाशिए पर और दलितों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी हैं।”

बीजेपी का दावा- विपक्ष के 17 सांसदों ने किया क्रॉस वोट
इस बीच बीजेपी सूत्रों ने कहा है कि उनका अनुमान था कि 523 सांसदों ने मुर्मू को वोट किया है लेकिन मुर्मू को पहले चरण में 540 वोट मिले हैंऐसे में बीजेपी का दावा है कि विपक्ष के 17 सांसदों ने उनके फेवर में वोट कियाबता दें कि पहले राउंड में सांसदों (लोकसभा और राज्यसभा) के वोटों की गिनती हुई थी इस अनुमान में माना जा रहा है कि जिन 15 सांसदों का वोट अमान्य हुआ उसमें कोई भी NDA का नहीं था लेकिन अगर NDA के वोट भी अमान्य हुए हैं तो यानी और विपक्षी सांसदों ने मुर्मू को वोट किया है

द्रौपदी मुर्मू को इनका मिला समर्थन 
द्रौपदी मुर्मू को बीजू जनता दल (बीजद), युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी), बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी), अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके), तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी), जनता दल (सेक्युलर) का समर्थन प्राप्त है। वहीं, शिरोमणि अकाली दल, शिवसेना के दोनों खेमे और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का भी समर्थन मिला।

मुर्मू के गृहनगर रायरंगपुर में जश्न 
इस बीच द्रौपदी के ओडिशा के मयूरभंज जिले में स्थित गांव में जश्न का माहौल है। इसके अलावा दिल्ली में भी उनके घर में जश्न की तैयारियां की जा रही हैं। मुर्मू की मौसी सरस्वती ने कहा, ‘हमारे जमाने में हम लड़कियों से हमेशा कहा जाता था कि तुम पढ़कर क्या करोगे। लोग उनसे पूछते थे कि वह क्या कर पाएगी। अब उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वह क्या कर सकती है।

Story in Depth: गहलोत सरकार ने खोले हायर एजूकेशन को रसातल में पहुंचाने के द्वार, राजस्थान के हजारों युवाओं का स्थाई प्रोफ़ेसर बनने का सपना टूटा

जानिए भारत के राष्ट्रपति की ताकत, सैलरी और सुविधाएं

RGHS का मामला: बैकफुट पर आई गहलोत सरकार, आदेश लिया वापस

Good News: रेलवे ने बदली ट्रांसफर पॉलिसी, अब ये बना दिया नियम, तत्काल प्रभाव से लागू

EMM Negative: भारत में मिला पहला दुर्लभ ब्लड ग्रुप और दुनिया का 10वां, जानिए किसे दे सकता है खून

Good News: मथुरा से वृंदावन के बीच चलेगी लाइट मेट्रो, रेल मंत्रालय से मिली मंजूरी