दलील पूरी होते ही कोर्ट से बाहर निकले वकील, जज हुए नाराज | इसके बाद फिर ये हुआ | दिल्ली शराब घोटाला मामला

नई दिल्ली 

दिल्ली शराब घोटाला मामले में सुनवाई कर रही दिल्ली की राउज़ ऐवन्यू कोर्ट के जज उस समय नाराज हो गए जब आरोपियों के वकील दलील पूरी होते ही कोर्ट से बाहर निकल गए। इस  कोर्ट ने आज इस घोटाले के अहम किरदार दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को कोई राहत नहीं दी और उनकी न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी।

दरअसल बुधवार को राउज़ ऐवन्यू कोर्ट दिल्ली शराब घोटाला मामले की सुनवाई कर रही थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट में जज ने वकीलों से अपनी नाराजगी जताई। हुआ यह कि सुनवाई के दौरान दलीलें पूरी होने के तुरंत बाद आरोपियों के वकील कोर्ट से बाहर चले गए।

इस पर कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई तो आरोपियों के वकील ने कहा कि हमने कोर्ट रूम से वॉक आउट नहीं किया था, हम उसके लिए माफी भी मांगते हैं। जज ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि हमने पहली बार इस तरह का बर्ताव देखा है। जैसे ही आपकी दलील पूरी हुई आप सभी कोर्ट के बाहर चले गए, यह किस तरह का बर्ताव है कि आप सभी कोर्ट के बाहर बिना कोर्ट से इजाज़त लिए और कोर्ट को बिना बताए चले गए थे। इसके बाद वकीलों ने कोर्ट से अपने इस व्यवहार पर माफी मांग ली।  

इस बीच कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी है यानि मामले की अगली सुवनाई 7 मई को होगी। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही दिल्ली शराब घोटाला मामले में  सिसोदिया की जमानत याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। राउज एवेन्यू कोर्ट में जज कावेरी बावेजा के सामने सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कहा था कि सिसोदिया घोटाले के किंगपिन हैं, इसलिए इनको जमानत नहीं दी जानी चाहिए। सीबीआई ने कहा कि अगर सिसोदिया को जमानत दी गई तो वह सबूतों ओर गवाहों पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर दबाव से असर डाल सकते हैं।

नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

जयपुर में घर में घुसकर महिला का मर्डर, बिस्तर पर मिली लाश | कमरा बंद कर छत के रास्ते फरार हुआ बदमाश

SMS हॉस्पिटल में ब्लड डोनेशन के बाद युवक की मौत | रक्तदान के बाद अचानक उठा सीने में दर्द

सरकारी बैंक नहीं कर सकते यह काम; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लगाई रोक | अब रद्द हो जाएगा ये सर्कुलर, जानें पूरा मामला

गूगल ने किया ऐसा ट्रांसलेट, इस ट्रेन को बना दिया Murder Express, रेलवे पर भड़क गए लोग | जानिए आगे क्या हुआ

सरकारी बैंक में घटी अनोखी घटना, शॉर्ट्स में बैंक गए कस्टमर को गार्ड ने गेट पर रोका; बोला- पहले पूरे कपड़े पहन कर आओ | देखें ये VIDEO

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें