जबलपुर
करीब 76 लाख के गबन के मामले में फरार चल रहे रेलवे यूनियन के एक नेता अशोक शर्मा की जमानत याचिका मध्य प्रदेश हाई कोर्ट से भी खारिज हो गई है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के जस्टिस अरुण कुमार शर्मा की एकलपीठ ने जमानत याचिका खारिज की। रेलवे यूनियन के अध्यक्ष आरपी भटनागर को आपत्ति पेश करने समय दे दिया गया है। साथ ही आगामी आदेश तक आवेदक के खिलाफ कठोर कार्रवाई पर रोक लगाई गई है। अगली सुनवाई 29 नवम्बर को होगी।
मामले की सुनवाई के दौरान राज्य शासन की ओर से अतिरिक्त शासकीय अधिवक्ता राजकुमार गुप्ता ने अग्रिम जमानत अर्जियों का विरोध किया था। जबकि आपत्तिकर्ता रेलवे के वेस्ट सेंट्रल मजदूर संघ के अध्यक्ष आरपी भटनागर की ओर से अधिवक्ता आरके सिंह सैनी, वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष दत्त, मकबूल खान, उपेंद्र सिंह, अनुभूति योगी, प्रसन्ना बेन, रानी भोला व शिवम गुप्ता ने अग्रिम जमानत न दिए जाने पर बल दिया था। कोर्ट ने आगामी आदेश तक आवेदक के खिलाफ कठोर कार्रवाई पर रोक लगाई गई है। अगली सुनवाई 29 नवम्बर को होगी।
आपको बता दें कि अपर सत्र न्यायाधीश जयसिंह सरोते की अदालत ने रेलवे के फरार नेताओं भोपाल निवासी अशोक शर्मा व जबलपुर निवासी अनुज तिवारी, गाडरवारा निवासी सिया पचौरी, निशा माल्या व ओपी चौकसे की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।
यह है मामला
मामला रेलवे के वेस्ट सेंट्रल मजदूर संघ के 76 लाख 50 हजार रुपये के गबन के आरोप से संबंधित है। जबलपुर की ओमती पुलिस ने वेस्ट सेंट्रल मजदूर संघ के अध्यक्ष आरपी भटनागर की शिकायत पर पांचों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था।
आरोप है कि संघ के महासचिव अशोक शर्मा व कोषाध्यक्ष अनुज तिवारी ने बगैर अध्यक्ष की अनुमति के खाते से 76 लाख 50 हजार रुपये की राशि निकाल ली। इसके बाद अन्य आरोपित रेलवे कर्मचारी सिया पचौरी व निशा माल्या के खाते में जमा करवा दी। तदोपरांत दोनों के खाते से आरोपित ओपी चौक से को 36 लाख रुपए व आरोपित उत्तम चंद को सात लाख रुपए नकद भुगतान कर दिया गया।
दर्ज रिपोर्ट के अनुसार इस तरह रेलवे के वेस्ट सेंट्रल मजदूर संघ के खाते में से आरोपितों ने लाखों रुपए निकालकर आपराधिक षडयंत्र कर अमानत में खयानत जैसा अनुचित कृत्य किया। अदालत ने दलीलें सुनने के बाद पांचों को अग्रिम जमानत देने से इन्कार कर दिया था। लिहाजा, हाई कोर्ट में अर्जी दायर की गई।
वेस्ट सेंट्रल मजदूर संघ के खाते में रेलवे के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का सदस्यता शुल्क जमा होता है। नियमानुसार अध्यक्ष की अनुमति के बिना राशि नहीं निकाली जा सकती।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- आर्थिक संकट में सियासी कटौती का फैसला | हिमाचल में CM से MLA तक सैलरी का हिस्सा 6 महीने के लिए स्थगित
- विचारों की विरासत को मिला नया मंच | ठा. देशराज सिंह सोगरवाल की पुण्यतिथि पर बनी विचारधारा की नई टीम
- Haryana News: 2 लाख की रिश्वत पर फंसा सिस्टम का पहिया | ACB के जाल में IAS का रीडर, गनौर में रंगे हाथों गिरफ्तारी
- अक्षय तृतीया पर भुसावर में धर्म की गूंज | परशुराम जन्मोत्सव में सजेगा आस्था का भव्य उत्सव
- सैनी समाज की बड़ी पहल | भुसावर में 40 जोड़ों का सामूहिक विवाह, तैयारियां जोरों पर
- लंबे इंतजार के बाद RAS-2024 परिणाम घोषित | राजस्थान को मिले 1096 नए अफसर, यहां देखें टॉप 20 की लिस्ट
- DA Hike: केंद्र सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा, पेंशनर्स को भी लाभ
- संदिग्ध मौत पर उठा सियासी-सामाजिक तूफान | विनीत प्रकरण की जांच बदली, अब डीएसपी करेंगे पड़ताल
- चिंगारी बनी काल: भरतपुर में शॉर्ट सर्किट ने बुझा दिया पूरा घर | एक ही दिन में अनाथ हुए दो मासूम, मां-बाप दोनों की दर्दनाक मौत
- 49 दिन बाद खुला ‘तेल का दरवाज़ा’: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला | तेल-गैस कीमतें धड़ाम, भारत को मिली राहत—जेब पर कम होगा दबाव
