भरतपुर (Bharatpur) में ठा. देशराज सिंह सोगरवाल (Thakur Deshraj Singh Sogarwal) की 56वीं पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी आयोजित, ‘ठा. देशराज विचार मंच’ का गठन। कई गणमान्य लोग रहे मौजूद।
भरतपुर
शब्दों से लड़ने वाले और विचारों से इतिहास गढ़ने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी Thakur Deshraj Singh Sogarwal की 56वीं पुण्यतिथि पर भरतपुर में आयोजित विचार गोष्ठी सिर्फ एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं रही, बल्कि उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प बनकर उभरी।
गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता गिरधारी तिवारी मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता लोकदल जिलाध्यक्ष संतोष फौजदार ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक जघीना और धीरेन्द्रपाल बिल्लू सूरज सेना भी शामिल हुए।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने ठा. देशराज के जीवन के उन पहलुओं को सामने रखा, जो आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं। कवि श्याम सिंह जघीना ने बताया कि जघीना में जन्मे ठा. देशराज न सिर्फ स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी सेनानी रहे, बल्कि शेखावाटी और मेवाड़ किसान आंदोलनों में भी उनकी निर्णायक भूमिका रही। बेकारी प्रथा के खिलाफ संघर्ष हो या शोषित वर्ग की आवाज उठाना—हर मोर्चे पर उन्होंने नेतृत्व किया।
उन्होंने ‘राजस्थान केसरी तरुण समाज’ जैसे संगठनों के माध्यम से समाज को संगठित किया और पत्रकारिता के जरिए अपनी निर्भीक आवाज बुलंद की। जाट इतिहास सहित सैकड़ों पुस्तकों का लेखन उनके बौद्धिक योगदान की पहचान है।
गोष्ठी में यह भी याद किया गया कि जब भरतपुर रियासत के भारत में विलय को लेकर हालात तनावपूर्ण थे, तब जेल से रिहा होकर ठा. देशराज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और विलय की प्रक्रिया को दिशा दी।
इस मौके पर एक अहम निर्णय लेते हुए “ठा. देशराज विचार मंच” का गठन किया गया। इसमें दीपक सोगरवाल को अध्यक्ष, कुलदीप सिंह को सचिव और जगवीर सिंह ठेकेदार को संयोजक मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम में रघुवीर सिंह टुंडा, गिर्राज जघीना, पुष्पेंद्र सिंह, होशियार सिंह आढ़तिया, राम सोगरवाल, ठा. भगवान सिंह, मुरारी लाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संचालन श्याम सिंह जघीना ने किया, जबकि अंत में दीपक सोगरवाल ने आभार व्यक्त किया।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
लंबे इंतजार के बाद RAS-2024 परिणाम घोषित | राजस्थान को मिले 1096 नए अफसर, यहां देखें टॉप 20 की लिस्ट
100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
