उज्जैन (Ujjain) में 10 से 12 अप्रैल 2026 तक लोकमान्य तिलक विद्यालय फ्रीगंज में डॉ. हेडगेवार स्मृति व्याख्यानमाला (Hedgewar Smriti Vyakhyanmala) का आयोजन होगा। तीन दिन तक संघ के वरिष्ठ वक्ता संघ की 100 वर्ष की यात्रा, हिंदुत्व और नए क्षितिज पर विचार रखेंगे।
उज्जैन
उज्जैन शहर में अप्रैल की शुरुआत के साथ ही विचारों का बड़ा मंच सजने जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वैचारिक परंपरा से जुड़ी डॉ. हेडगेवार स्मृति व्याख्यानमाला-2026 इस बार अपने 40वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। तीन दिन तक चलने वाली इस व्याख्यानमाला में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रख्यात वक्ता समाज, राष्ट्र और विचारधारा से जुड़े अहम विषयों पर मंथन करेंगे।
10 से 12 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाली इस व्याख्यानमाला का आयोजन लोकमान्य तिलक विद्यालय, महात्मा गांधी रोड, फ्रीगंज, उज्जैन में होगा। कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 8.30 बजे से प्रारंभ होगा।
पहले दिन: संघ की 100 साल की यात्रा पर चर्चा
10 अप्रैल 2026, शुक्रवार (वैशाख कृष्ण अष्टमी, विक्रम संवत 2083) को व्याख्यानमाला का शुभारंभ होगा।
इस दिन रामदत्त चक्रधर (सह सरकार्यवाह, रा. स्व. संघ) मुख्य वक्ता के रूप में ‘100 वर्ष की संघ यात्रा’ विषय पर उद्बोधन देंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री नारायण व्यास (वरिष्ठ पुरातत्वविद) करेंगे।
दूसरे दिन: बदलते समय में हिंदुत्व पर विमर्श
11 अप्रैल 2026, शनिवार (वैशाख कृष्ण नवमी, विक्रम संवत 2083) को दूसरे दिन का व्याख्यान आयोजित होगा।
इसमें अशोक पांडे ( प्रांत संचालक, मध्य भारत प्रांत, रा. स्व. संघ) ‘वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हिंदुत्व’ विषय पर अपने विचार रखेंगे।
सत्र की अध्यक्षता डॉ. सुधीर गवांकर (वरिष्ठ चिकित्सक, उज्जैन) करेंगे।
तीसरे दिन: संघ के नए क्षितिज पर चर्चा
12 अप्रैल 2026, रविवार (वैशाख कृष्ण दशमी, विक्रम संवत 2083) को व्याख्यानमाला का समापन सत्र होगा।
इस दिन आलोक कुमार ( सह सरकार्यवाह, रा. स्व. संघ) ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ – नए क्षितिज’ विषय पर व्याख्यान देंगे।
सत्र की अध्यक्षता अजय कुमार जैन (वरिष्ठ चार्टर्ड लेखाकार, उज्जैन) करेंगे।
यह कार्यक्रम डॉ. हेडगेवार स्मृति व्याख्यानमाला समिति, उज्जैन के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष नितिन राठौर और सचिव गोपाल गुप्ता ने नागरिकों से इस वैचारिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
अब टैक्स वेबसाइट पर मिलेगा ‘कर साथी’ | AI असिस्टेंट के साथ इनकम टैक्स की नई साइट लॉन्च
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
