Haryana News: 2 लाख की रिश्वत पर फंसा सिस्टम का पहिया | ACB के जाल में IAS का रीडर, गनौर में रंगे हाथों गिरफ्तारी

हरियाणा (Haryana) में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, सोनीपत में आईएएस अधिकारी के रीडर को 2 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। जांच में और नाम आने की संभावना।

सोनीपत 

हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच एक और बड़ा झटका प्रशासनिक तंत्र को लगा है। Anti Corruption Bureau Haryana की जींद टीम ने छापेमारी करते हुए एफसीआर शाखा, चंडीगढ़ में तैनात एक आईएएस अधिकारी के रीडर रवि को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई इतनी सटीक थी कि आरोपी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पूरा प्लान तैयार किया और जैसे ही पैसे का लेन-देन हुआ, टीम ने मौके पर ही उसे दबोच लिया।

DA Hike: केंद्र सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा, पेंशनर्स को भी लाभ

जानकारी के मुताबिक, आरोपी रवि ने एक लंबित काम करवाने के बदले 2 लाख रुपये की मांग की थी। पैसे लेने के लिए उसने शिकायतकर्ता को अपने पैतृक क्षेत्र गनौर बुलाया, जहां पहले से तैयार एसीबी टीम ने जाल बिछा रखा था। जैसे ही रिश्वत की रकम उसके हाथ में आई, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पूरी राशि भी बरामद कर ली गई।

इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। अब एसीबी की नजर इस बात पर है कि क्या यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित है या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क भी काम कर रहा था।

सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता ने पहले ही एसीबी को बताया था कि आरोपी लगातार पैसे की मांग कर रहा है। इसके बाद टीम ने शिकायत की पुष्टि कर ट्रैप प्लान किया और पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर इस मामले में और नाम सामने आ सकते हैं।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

लंबे इंतजार के बाद RAS-2024 परिणाम घोषित | राजस्थान को मिले 1096 नए अफसर, यहां देखें टॉप 20 की लिस्ट

100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान

नागरिकता विवाद फिर भड़का: राहुल गांधी पर FIR का आदेश | इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच सख्त—CBI जांच के निर्देश, पुराने फैसले पर नया मोड़

डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड

हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।