ग्वालियर (Gwalior) के परशुराम चौराहे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर मारी। एक ही शाक्य परिवार के 5 लोगों की मौत, बच्चों समेत कई घायल।
ग्वालियर
ग्वालियर के परशुराम चौराहे पर शुक्रवार तड़के ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ जिसने एक ही परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक ऑटोरिक्शा को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। गंभीर हेड इंजरी के कारण ऑटो चालक की हालत भी नाजुक बनी हुई है।
अब पोस्टिंग जहां, वहीं से मिलेगा होम लोन | सरकार ने कर्मचारियों के लिए लॉन्च किया ‘गृह सुगम’ पोर्टल
यह हादसा शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे हुआ, जब ऑटो में सवार लोग शीतला माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद ऑटो उछलकर पास खड़े नीम के पेड़ से जा टकराया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अंदर बैठे लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक अन्य की भी मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शी भूरा ने बताया कि स्कॉर्पियो ने पहले बस स्टैंड के पास एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी थी। इसके बाद पुलिस उसकी पीछा कर रही थी। इसी दौरान भागते समय स्कॉर्पियो ने रास्ते में जा रहे ऑटो को टक्कर मार दी।
एसपी धर्मवीर यादव के अनुसार दो बच्चे, एक महिला और ऑटो चालक राजेश कुमार को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। ऑटो चालक के सिर में गंभीर चोट आई है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक अमन शर्मा को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया है।
थाटीपुर थाना पुलिस ने एमपी-21-जेई-5911 नंबर की स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। वाहन का अगला कांच पूरी तरह टूट चुका है और टक्कर की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार के सभी एयरबैग भी खुल गए।
पुलिस के अनुसार हादसे में मारे गए सभी लोग शाक्य परिवार के सदस्य हैं, जो मुरार की घास मंडी और थाटीपुर की सरकारी मल्टी में रहते थे।
दरअसल, गुरुवार को शुभम के बेटे आरव का जन्मदिन था। परिवार पहले दोपहर में करौली माता मंदिर गया, फिर स्थानीय वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए। शाम को घर में जन्मदिन मनाया गया और रात करीब 10 बजे पूरा परिवार शीतला माता मंदिर के दर्शन के लिए निकल पड़ा। तड़के लौटते समय यह भयावह हादसा हो गया।
मरने वालों में पति-पत्नी और बहू भी शामिल
- इंद्रजीत उर्फ पप्पू शाक्य (55)
- लीला पत्नी इंद्रजीत (52)
- शुभम उर्फ लाली पिता महेश शाक्य (30)
- प्रीति कश्यप पत्नी करण कश्यप (60), निवासी मेरठ
- शगुन पत्नी शुभम
(प्रीति कश्यप, शुभम की सास थीं।)
ये हुए घायल
- प्रीति (20)
- प्रियांश पिता शुभम (5)
- आरव पिता शुभम (6)
- एक अन्य अज्ञात
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
पहले तपेगा राजस्थान, फिर आएगा अंधड़-बारिश का दौर | कई संभागों में मौसम बदलने का अलर्ट
समंदर की गहराई से आपकी रसोई तक | ऐसे चलती है पेट्रोल-डीजल और गैस की दुनिया
धर्म बदला तो क्या रहेगा SC का हक? | सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दी कानूनी रेखा
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
