भीलवाड़ा
राजस्थान में एकबार फिर एक महिला दरिंदों की शिकार हो गई। रोजाना की तरह खाना खाने के बाद टहलने निकली इस महिला से कार में आए बदमाशों ने एक खंडहर में ले जाकर गैंगरेप किया। यह महिला निर्वस्त्र हालात में सड़क पर गुहार लगाती मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस महिला को प्लास्टिक के एक बैनर में लपेट कर थाने ले गई। पुलिस ने मौके से महिला की टूटी चूड़ियां और एक बदमाश का अंडरगारमेंट और मोबाईल बरामद किया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक आरोपी महिला का परिचित निकला है।
राजस्थान की इन दो सरकारी यूनिवर्सिटीज में नियुक्त हुए कार्यवाहक कुलपति | विरोध के स्वर भी उठे

दरिंदगी की यह घटना भीलवाड़ा के गंगापुर में शनिवार रात की है। यह महिला रोजाना की तरह खाना खाने के बाद रात करीब आठ बजे टहलने निकली थी। इस दौरान कार सवार बदमाश उसे गंगापुर से 8 किलोमीटर दूर एक खंडहर में ले गए। वहां महिला से गैंगरेप के बाद उसके सारे कपड़े लेकर उसे निर्वस्त्र हालत में मौके पर ही छोड़कर भाग गए। बदमाशों ने पीडि़ता के शरीर को कई जगह से नोंचा। इससे महिला जख्मी हो गई।
महिला रोते-बिलखते बदहवास हालत में सड़क पर लोगों से मदद के लिए गुहार लगाते हुए मिली। एक ग्रामीण की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को प्लास्टिक का बैनर ओढ़ाया और थाने ले आई। वहां से महिला को डीएसपी ऑफिस लाया गया। पूछताछ के बाद मेडिकल के लिए गंगापुर हॉस्पिटल लेकर गई।

पीड़िता को निर्वस्त्र देखकर कई वाहन चालक उसे विक्षिप्त समझ रहे थे। काफी देर तक वह सड़क पर रोती रही और मदद के लिए गुहार लगाती रही। इस दौरान एक बाइक सवार ने मानवता का परिचय दिया। और उसने पीड़िता की बात सुनी। उसे मामला गंभीर लगा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। थाने की जीप में रखे कपड़े से पीड़िता को ढककर थाने लाए। यहां महिला सिपाही के कपड़े पहनाए गए। पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी लेकर मेडिकल करवाया।
एएसपी ने बताया- घटना के बाद पुलिस टीमों ने सर्च अभियान चलाया। सीडीआर का अवलोकन किया गया। इसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर दोनों आरोपियों गंगापुर आमली निवासी छोटू (42) पुत्र गणेश सरगरा व चीडखेड़ा निवासी गिरधारी (30) पुत्र नगजीराम गाडरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है। परिजनों के अनुसार महिला खाना खाने के बाद रोजाना टहलने निकलती थी और करीब एक डेढ़ घंटे बाद वापस लौटती थी। इसलिए देर होने पर भी किसी को शक नहीं हुआ।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
राजस्थान की इन दो सरकारी यूनिवर्सिटीज में नियुक्त हुए कार्यवाहक कुलपति | विरोध के स्वर भी उठे
एएसपी ने बताया- घटना के बाद पुलिस टीमों ने सर्च अभियान चलाया। सीडीआर का अवलोकन किया गया। इसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर दोनों आरोपियों गंगापुर आमली निवासी छोटू (42) पुत्र गणेश सरगरा व चीडखेड़ा निवासी गिरधारी (30) पुत्र नगजीराम गाडरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है।