राजस्थान में वीभत्स हत्याकांड, दो सगे भाइयों सहित 5 लोगों को डंपर से कुचल कर मार डाला, आरोपी फरार

Murder In Jhalawar: होली के दिन राजस्थान में वीभत्स हत्याकांड की खबर सामने आई है। जिसने भी यह खबर सुनी उसका दिल दहल गया। प्रदेश के झालावाड़ जिले के पगारिया थाना क्षेत्र में आपसी कहासुनी से इतना बड़ा विवाद खड़ा हो गया कि दो सगे भाइयों सहित पांच लोगों की डंपर से कुचलकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया।

पुलिस के अनुसार आपसी रंजिश के बाद कुछ लोग बाइक से पगारिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहे थे। इसी दौरान तभी थाने पहुंचने से ठीक पहले बाइक सवार पांच लोगों को डंपर से कुचल दिया गया। घटना थाना क्षेत्र के बिन्यगा गांव की है। घटना के बाद गांव में तनाव पैदा हो गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जघन्य हत्याकांड से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद है।

भवानीमंडी डीएसपी प्रेम चौधरी ने बताया कि देर रात विनायका गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया था विवाद के बाद पांचों लोग पगारिया थाने में शिकायत दर्ज करवाने जा रहे थे इस दौरान कुछ लोगों ने उनको डंपर से रौंद दिया

पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद भागे आरोपियों के राज्य के सीमावर्ती इलाके के बाहर भागने का इनपुट मिला है राजस्थान से सटे मध्य प्रदेश राज्य में भी पुलिस की कई टीमों को भेजा गया है

पुलिस ने बताई यह बात
पुलिस ने बताया कि भारत सिंह की गांव में ही किराने की दुकान है। जिस पर शराब पीकर रणजीत सिंह व डूंगर सिंह कुछ सामान लेने आए थे, जहां कहासुनी हो गई। इसके बाद वह रिपोर्ट दर्ज करने जा रहे थे। रात करीब 12 बजे पगारिया थाने जाने से पहले उन्हें डंपर से पीछे से कुचल दिया। इससे पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को आवर पीएससी की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है।

थाना अधिकारी ने बताया कि भारत सिंह की गांव में ही किराने की दुकान है। जिस पर शराब पीकर रणजीत सिंह व डूंगर सिंह कुछ सामान लेने आए थे, जहां कहासुनी हो गई। इसके बाद वह रिपोर्ट दर्ज करने जा रहे थे। रात करीब 12 बजे पगारिया थाने जाने से पहले उन्हें डंपर से पीछे से कुचल दिया। इससे पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को आवर पीएससी की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है।

मृतक एक ही परिवार के 
घटना में मृतक धीरप सिंह (20), भारत सिंह (22) दोनों सगे भाई है। वहीं, गोवर्धन सिंह(28) भारत सिंह का काका है। तूफान सिंह (33) गांव का ही रहने वाला है। बालू सिंह(22) धीरज सिंह का भांजा है, जो उनके यहां काम करता था।

नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

भरतपुर में देर रात युवक का मर्डर, जंगल में मिली सिर कटी लाश

Lok Sabha Elections-2024: भाजपा की चौथी सूची आई, देखें किसे कहां से मिला टिकट

Lok Sabha Elections-2024: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट  सूची, राजस्थान के ये नाम शामिल, देखें लिस्ट

मौलाना पर फैसला देते हुए जज ने की CM योगी की तारीफ, हाईकोर्ट ने टिप्पणी को सुनवाई से हटाया; कहा- यह गैर जरूरी

लोकसभा चुनाव-2024: BJP ने जारी की 10 राज्यों के 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, करनाल से खट्टर को टिकट, नागपुर से नितिन गडकरी लड़ेंगे चुनाव | देखें लिस्ट

लोकसभा चुनाव-2024: कांग्रेस के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट घोषित, कमलनाथ और अशोक गहलोत के बेटों को भी मिले टिकट, सूची में राजस्थान-MP सहित छह राज्यों के 43 उम्मीदवारों के नाम | यहां देखें पूरी लिस्ट

Lok Sabha Elections-2024 Campaign: इस बार चुनाव में जमकर उड़ेंगे उड़न खटोले, किराया जानकर रह जाएंगे दंग | चालीस फीसदी तक बढ़ सकती है डिमांड

लोकसभा चुनाव-2024: भाजपा ने फूंका बिगुल, जारी हुई 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट | सूची में यूपी से 51, मप्र से 24, राजस्थान से 15 नाम, पूर्व CM शिवराज सिंह लड़ेंगे चुनाव | यहां देखिए पूरी लिस्ट

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें