सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, कल इन जिलों में हो सकती है बरसात | चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है तापमान

जयपुर

उत्तर भारत में सक्रिय सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ अब सर्दी को आमंत्रण दे रहा है। इससे मंगलावर को चार डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट आ सकती है। वहीं कुछ जिलों में बारिश की भी आशंका बनी हुई है। सोमवार को भी पश्चिमी विक्षोभ का असर कई शहरों में भी देखने मिला। आसमान में हल्के बादल छाए रहे।

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कल, जानिए ग्रहण का सटीक समय | इतने बजे बंद हो जाएंगे मंदिरों के पट

मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को राजस्थान के 7 जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट होगी और सर्दी का असर बढ़ेगा। आगामी 24 घंटों में बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। वहीं 9 नवंबर को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश होने व शेष सभी भागों में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। 10-11 नवंबर से तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

उत्तरी भारत के कई हिस्सों में बर्फबारी
मौसम विभाग के अनुसार उत्त्तर भारत में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी भारत के कई हिस्सों में बर्फबारी हो रही है। यह आगामी दो से तीन दिन तक देखने को मिल सकटी है। सिस्टम 9 नवंबर के बाद समाप्त होगा और उसके बाद वापस उत्तरी हवाएं मैदानी इलाकों में आने लगेगी। इससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एरिया में तापमान गिरने लगेगा।

दिन का पारा गिरा
सोमवार को दिन भर बादल छाए रहने से प्रदेश के कई शहरों में दिन के पारे में गिरावट हुई है। सवाई माधोपुर, सिरोही, गंगानगर में पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इसी तरह भीलवाड़ा, पिलानी, कोटा, चित्तौड़गढ़, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, चूरू, टोंक, अलवर करौली में भी अधिकतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से 10-11 नवंबर से राजस्थान के शहरों में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इससे अगले तीन से चार दिन में सीकर, चूरू, झुंझुनूं एरिया में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे भी जा सकता है।

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कल, जानिए ग्रहण का सटीक समय | इतने बजे बंद हो जाएंगे मंदिरों के पट

भरतपुर में बड़ी वारदात: दवा कम्पनी के कर्मचारियों से लूट की कोशिश, एक को गोली गोली मारी

हरियाणा में ट्रिपल मर्डर: पत्नी और 2 बेटियों को गला घोंटकर मार डाला, हिरासत में लिया आढ़ती पति

दर्दनाक हादसा, बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे दो सगे भाइयों सहित चार युवकों की मौत

डीग बन सकता है जिला, कवायद शुरू, सरकार ने मांगा प्रस्ताव | प्रस्तावित जिले में ये तहसीलें हो सकती हैं शामिल

यदि आप 55+ हैं तो ये जरूर पढ़ें, बहुत काम की हैं ये टिप्स

बैंक अकाउंट खोलने और सिम लेने के बदलेंगे नियम, जानिए वजह और नए प्रावधान

थाने में वीडियो रिकॉर्ड करना अपराध नहीं, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR, जानिए पूरा मामला