साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कल, जानिए ग्रहण का सटीक समय | इतने बजे बंद हो जाएंगे मंदिरों के पट

आस्था 

साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन यानी मंगलवार को लगने जा रहा है। वह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। चंद्र ग्रहण से ठीक 9 घंटे पहले इसका सूतक काल शुरू हो जाएगा। इस कारण इस दौरान पूजा-पाठ या किसी भी तरह के शुभ कार्यों को करने पर रोक लग जाएगी।

चंद्र ग्रहण एक बड़ी खगोलीय घटना है जो धार्मिक दृष्टि से शुभ नहीं मानी जाती है। सुबह चंद्र ग्रहण का सूतक लग जाने पर मंगलवार को सुबह देव दर्शन के पश्चात मंदिरों के पट बंद हो जाएंगे। दिनभर श्रद्धालु मंदिरों में अपने आराध्य के दर्शन नहीं कर पाएंगे। चंद्रग्रहण शाम को 5.27 बजे प्रारंभ होगा। जो कि शाम 6.20 बजे समाप्त होगा। इस तरह चंद्र ग्रहण की अवधि 1 घंटा 7 मिनट रहेगी।

सूतक काल प्रातः 8.27 बजे शुरू हो जाएगा। ग्रहण का सूतक प्रारंभ होने से पूर्व  मंदिरों में देव दर्शन एवं पूजा-अर्चना होगी। सुबह आरती के बाद करीब 8.15 बजे तक मंदिरों के पट बंद हो जाएंगे। शाम को चंद्र ग्रहण पूर्ण हो जाने पर सूतक काल समाप्त हो जाएगा। तत्पश्चात देर शाम मंदिरों की साफ-सफाई कराई जाएगी। देव प्रतिमाओं को स्नान कराया जाएगा। इसके बाद ही मंदिरों के पट देव दर्शन के लिए खुल सकेंगे।

सूतक लगने पर महिलाएं सूतक काल से पूर्व अपने जरूरी कामों को निपटाकर रखेंगी। खाने की चीजों पर तुलसी दल और डाव रखा जाएगा। माना जाता है कि ग्रहण के सूतक काल में खाने की चीजों और खाद्य पदार्थों पर तुलसी दल डाले जाने से यह अशुद्ध नहीं होते हैं। लेकिन फिर भी ज्यादातर लोग ग्रहण के सूतक काल के दौरान खाना खाने से परहेज रखते हैं। ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

सूतक का महत्व
प्राचीन ग्रंथों के अनुसार, अन्य खगोलीय पिंडों की गति के कारण पृथ्वी प्रभावित होती है और यह परिवर्तन हमारे ग्रह पर जीवन को एक से अधिक तरीकों से प्रभावित करता है इसलिए ग्रहण के किसी भी नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए लोग सूतक नियमों का पालन करते हैं जो उन्हें ग्रहण के दौरान किसी अप्रिय घटना से बचा सकते हैं

भरतपुर में बड़ी वारदात: दवा कम्पनी के कर्मचारियों से लूट की कोशिश, एक को गोली गोली मारी

हरियाणा में ट्रिपल मर्डर: पत्नी और 2 बेटियों को गला घोंटकर मार डाला, हिरासत में लिया आढ़ती पति

दर्दनाक हादसा, बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे दो सगे भाइयों सहित चार युवकों की मौत

डीग बन सकता है जिला, कवायद शुरू, सरकार ने मांगा प्रस्ताव | प्रस्तावित जिले में ये तहसीलें हो सकती हैं शामिल

यदि आप 55+ हैं तो ये जरूर पढ़ें, बहुत काम की हैं ये टिप्स

बैंक अकाउंट खोलने और सिम लेने के बदलेंगे नियम, जानिए वजह और नए प्रावधान

थाने में वीडियो रिकॉर्ड करना अपराध नहीं, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR, जानिए पूरा मामला