दौसा में बदमाशों से पुलिस मुठभेड़ में जान गंवाने वाले कांस्टेबल प्रहलाद सिंह तंवर को गहलोत ने दी श्रद्धांजलि, एक करोड़ की सहायता सहित किए ये ऐलान

जयपुर 

जयपुर पुलिस मुख्यालय पर शुक्रवार को आयोजित कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान दौसा में पुलिस मुठभेड़ में बदमाशों की गोली लगने के दौरान जान गंवाने वाले कांस्टेबल चीपलाटा (नीमकाथाना) ग्राम निवासी प्रह्लाद सिंह तंवर को दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दौसा की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कांस्टेबल के परिजनों को सहायता देने का ऐलान किया।

पार्ट टाइम कर्मचारियों को मिलेगा 2-3 लाख रुपए का रिटायरमेंट सहायता पैकेज | तैयार होंगे राजस्थान पार्ट टाइम कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग रूल्स-2023 होंगे, सरकार ने दी प्रारूप को मंजूरी

घोषणा के तहत कांस्टेबल प्रहलाद के एक परिजन को सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री सहायता कोष से 20 लाख रुपए सहित कुल 1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता एवं पारिवारिक पेंशन, एमआईजी-ए श्रेणी का मकान, कृषि कार्य के लिए कनेक्शन एवं गैलेंट्री सम्मान के लिए केन्द्र सरकार को पत्र लिखने सहित नियमानुसार विभिन्न राहत दी जाएगी। आरोपियों के खिलाफ मुकदमे को फास्ट ट्रैक कोर्ट में लाया जाएगा तथा स्पेशल पी.पी. नियुक्त किया जाएगा। गहलोत ने इस घटना के अपराधी को 36 घंटे के अंदर पकड़ने पर पुलिस कार्रवाई को भी सराहा।

श्रीराजपूत सभा ने दिया ज्ञापन
सीएम की घोषणा से पूर्व श्रीराजपूत सभा जयपुर की ओर से कांस्टेबल प्रह्लाद सिंह को शहीद का दर्जा देने, उसके परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में एक करोड़ और अनुकम्पा नियुक्ति, उनकी पत्नी को पेंशन,आश्रितों को कृषि भूमि, दौसा पुलिस लाइन में प्रह्लाद सिंह के नाम से स्मारक, गैलेंटरी अवार्ड के लिए केन्द्र सरकार से दिलवाए जाने की मांग करते हुए राज्य सरकार को ज्ञापन दिया गया

उक्त मांगों के लिए एसएमएस अस्पताल मोर्चरी में राजपूत सभा के प्रांतीय अध्यक्ष रामसिंह चंदलाई, संगठन मंत्री धीर सिंह शेखावत, सहसचिव मोहन सिंह बगड़,कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट गजराजसिंह कैलाई और हर्षवर्धन सिंह शेखावत मूंडरू, दौसा राजपूत सभा से सुरेन्द्र सिंह बांकावत, जय राजपुताना संघ से भंवर सिंह रेटा, करणी सेना अध्यक्ष महिपाल सिंह  मकराना, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी, कालवी फाउंडेशन से भवानी सिंह कालवी, युवा नेता नटवर सिंह किशनपुरा, शक्ति सिंह बांदीकुई, झब्बर सिंह चैनपुरा एडवोकेट, दिलीप सिंह  राठौड़, शिवराज सिंह पोख, धर्मेंद्र सिंह राजावत, दिलीप सिंह लिचाना, प्रदीप सिंह कैलाई, भानु प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में राजपूत समाज और अन्य समाज के लोग उपस्थित हुए।

26 अगस्त को होगा अंतिम संस्कार
श्रीराजपूत समाज जयपुर की कार्यकारिणी के सदस्य गजराज सिंह कैलाई एडवोकेट के अनुसार कांस्टेबल  शहीद प्रह्लाद सिंह तंवर का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह 9 बजे उनके पैतृक गांव नीमकाथाना जिले के खातीवाला(चीपलाटा) में राजकीय एवं पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

पार्ट टाइम कर्मचारियों को मिलेगा 2-3 लाख रुपए का रिटायरमेंट सहायता पैकेज | तैयार होंगे राजस्थान पार्ट टाइम कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग रूल्स-2023 होंगे, सरकार ने दी प्रारूप को मंजूरी

जयपुर में SBI के चीफ मैनेजर पर आया अश्लील वीडियो कॉल, बदनाम करने की धमकी देकर ऐंठे 4.16 लाख | बदमाश ने अपने को बताया क्राइम ब्रांच दिल्ली का सब इंस्पेक्टर

जयपुर में SBI के चीफ मैनेजर पर आया अश्लील वीडियो कॉल, बदनाम करने की धमकी देकर ऐंठे 4.16 लाख | बदमाश ने अपने को बताया क्राइम ब्रांच दिल्ली का सब इंस्पेक्टर

यहां खुलेगा खुलेगा विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट (एन.आई. एक्ट प्रकरण) न्यायालय और यहां की कैम्प कोर्ट नियमित अपर जिला एवं सेशन न्यायालय में तब्दील

मुठभेड़ में बदमाशों की गोली से घायल DST जवान ने दम तोड़ा | दौसा में पुलिस दबिश के दौरान की थी फायरिंग

चाँद पर हम…

अब भर्ती परीक्षा में दस फीसदी से ज्यादा सवालों में किसी भी विकल्प का चयन नहीं किया तो हो जाएंगे अयोग्य

जिस जज ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया था आदेश, हाईकोर्ट ने उसे कर दिया सस्पेंड | हाईकोर्ट कोर्ट बोला- जज ने हद पार कर दी

चंद्रयान-3 की कामयाबी पर गहलोत सरकार के मंत्री का अधकचरा ज्ञान, दे दिया ऐसा बयान कि जमकर हो रहे ट्रोल | इस वीडियो में देखिए मंत्रीजी का गजब बयान

चांद पर तिरंगा, भारत ने रचा इतिहास, मिशन चंद्रयान-3 कामयाब | स्पेस पॉवर में चौथा देश बना हमारा देश

अब 56 की उम्र में भी बन सकेंगे प्रोफेसर, जारी हुआ नोटिफिकेशन | इस सरकार ने बदल दिया छप्पन साल पुराना नियम

RBI ने लॉन्च किया UDGAM पोर्टल, अब आसानी से लगा सकेंगे अनक्लेम्ड डिपॉजिट का पता | बैंकों में पड़े हैं 35000 करोड़, यदि आपकी भी है राशि तो ऐसे करें पता | लिस्ट में अभी ये बैंक किए शामिल