चंद्रयान-3 की कामयाबी पर गहलोत सरकार के मंत्री का अधकचरा ज्ञान, दे दिया ऐसा बयान कि जमकर हो रहे ट्रोल | इस वीडियो में देखिए मंत्रीजी का गजब बयान

जयपुर 

चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग हो गई। लेकिन इसको लेकर गहलोत सरकार के खेल मंत्री अशोक चांदना ने ऐसा अधकचरा बयान दे दिया कि वह अब सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। चांदना के बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनको लेकर तरह-तरह के मीम्स भी बना दिए हैं।

चांद पर तिरंगा, भारत ने रचा इतिहास, मिशन चंद्रयान-3 कामयाब | स्पेस पॉवर में चौथा देश बना हमारा देश

दरअसल चंद्रयान की सफलता पर मीडिया ने खेल मंत्री अशोक चांदना से पूछा तो उन्होंने कहा- हम कामयाब हुए और सेफ लैंडिंग हुई, जो यात्री गए हैं हमारे, उनको सलाम करता हूं। उन्होंने कहा- हमारा देश साइंस और स्पेस रिसर्च में एक कदम और आगे बढ़ा। उसकी सभी देशवासियों को बधाई देता हूं। इसके बाद से वह सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- ‘मंत्री जी के इस ज्ञान को सुनकर पूरे देश की तरफ से उनको 100 तोपों की सलामी तो बनती ही है।’

इसी तरह एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि ‘राजस्थान के खेल मंत्री कह रहे हैं चंद्रयान में जो यात्री गए हैं उनको सलाम करता हूं ..अशोक चांदना के बयान को गंभीरता से लेते हुए अब राहुल गांधी कहीं ये ना कह दें कि हम तब तक मिशन सफल नहीं मानेंगे जब तक चन्द्रयान से गये यात्री धरती पर नहीं लौटते।’

खेल मंत्री अशोक चांदना बुधवार को एसएमएस स्टेडियम में खेलो इंडिया सेंटर के उद्घाटन समारोह के दौरान पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे देश साइंस और स्पेस रिसर्च की फील्ड में आगे बढ़ रहा है।इस दौरान उन्होंने देशवासियों को बधाई भी दी। आपको बता दें कि चंद्रयान-3 में कोई भी एस्ट्रोनॉट नहीं है। ऐसे में अब राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना के बयान पर अब सोशल मीडिया पर यूजर्स एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

अब 56 की उम्र में भी बन सकेंगे प्रोफेसर, जारी हुआ नोटिफिकेशन | इस सरकार ने बदल दिया छप्पन साल पुराना नियम

राजस्थान में भीषण एक्सीडेंट: सवारियों से भरी जीप में घुसा बेकाबू ट्रक, 6 की मौत

राष्ट्रप्रेम…

अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के नाम पर सामने आया बड़ा घोटाला, 21 राज्यों के 1572 संस्थानों में से 830 फर्जी निकलीं, CBI जांच के आदेश | आपकी स्टेट में कितनी फर्जी; जानिए यहां

RBI ने लॉन्च किया UDGAM पोर्टल, अब आसानी से लगा सकेंगे अनक्लेम्ड डिपॉजिट का पता | बैंकों में पड़े हैं 35000 करोड़, यदि आपकी भी है राशि तो ऐसे करें पता | लिस्ट में अभी ये बैंक किए शामिल

सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के LTC के बदले नियम, अब पहले से ज्यादा फायदे