RPSC का सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती का पेपर लीक, परीक्षा रद्द | बस में ही सॉल्व कर रहे थे छात्र, 10-10 लाख में हुआ सौदा, कलंक का बना रिकॉर्ड

उदयपुर 

सरकार की ओर से तमाम दावों और सख्ती का धज्जियां उड़ाते हुए  राजस्थान में एक बार फिर एक और प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक हो गया। इससे प्रदेश में  हंगामा मच गया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा ग्रुप सी की पहली पारी में सामान्य ज्ञान का यह पेपर था जो लीक होने के बाद अब निरस्त कर दिया गया है उदयपुर में 44 अभ्यर्थी इस पेपर को एक बस में ही सॉल्व करते मिले। बताया जा रहा है कि इस प्रतियोगी परीक्षा के लिए दस-दस लाख में सौदा हुआ था। दोपहर 2 से 4.30 बजे तक विज्ञान विषय की परीक्षा 461 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

परीक्षा के निरस्त होने के चलते परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थियों को बाहर ही रोक दिया गया सुबह 9 से 11 तक यह परीक्षा प्रदेश के 1193 परीक्षा केंद्रों पर होनी थी। इसमें करीब 3.74 लाख छात्र रजिस्टर्ड थे। लेकिन बस में ही की अभ्यर्थियों को पेपर सॉल्व करते हुए पकड़ लिया गया।  बस से पकड़े गए अभ्यर्थियों में 7 युवतियां भी शामिल हैं। जिनके पास से कुछ पेपर भी मिले हैं। हर अभ्यर्थी को 10 लाख में पेपर बेचे की जानकारी मिली है।

इस बस में  जालोर और उदयपुर से आने वाले कई अभ्यर्थी थे जो कि नौ बजे होने वाली परीक्षा में बैठने वाले थे। इस परीक्षा में बैठने से पहले ही पेपर कराया जा रहा था। इसकी सूचना चलती बस से ही एटीएस एसओजी तक पहुंची और उसके बाद बस को सीधे नजदीकी थाने ले जाया गया। मामला अब पुलिस के हाथ में है। इसकी सूचना तुरंत आरपीएससी को दी गई और उसके बाद इसे सभी सेंटर्स पर रद्द कर दिया गया । एसपी के अनुसार पेपर लीक का मास्टरमाइंड जोधपुर का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस और एसओजी को पेपर लीक मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं वहीं पेपर स्थगित होने से अजमेर, उदयपुर, अलवर सहित कई जिलों में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं।

रात को मिल गई थी जानकारी
उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि देर रात को इनपुट मिलने के बाद से टीम को एक्टिव कर दिया था। बेकरिया थाने के बाहर बस को पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपियों की संख्या ज्यादा होने से पूछताछ में वक्त लग सकता है। बस में बैठे लोगों के पास कुछ पेपर थे, जो ओरीजनल पेपर के सवालों से मिलते-जुलते सवाल थे। इसके बाद आरपीएससी को सूचना दी गई।

गहलोत सरकार के चार साल के राज में ये रद्द हुई परीक्षाएं 

  • वनरक्षक भर्ती परीक्षा 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की भर्ती परीक्षा 12 नवंबर को रद्द हुई । इसे बाद में फिर से आयोजित करवाया गया था
  • जेईएन भर्ती 2022 : बिजली विभाग के जेईएन भर्ती में जयपुर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से ऑनलाइन पेपर लीक हुआ। एक सेंटर का पेपर दोबारा करवाने की बात पर मामला शांत हुआ।
  • – पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022: पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 का भी पेपर लीक होने के बाद 14 मई की दूसरी पारी के प्रश्न पत्र को रद्द किया गया।
  • शिक्षक भर्ती परीक्षा 2021: देश में सबसे बड़ी परीक्षा ‘रीट’ द्वितीय लेवल का प्रश्न पत्र आउट होने की घोषणा सरकार को खुद करनी पड़ी। एसओजी ने बाद में कई गिरफ्तारियां की।
  • जेईएन सिविल डिग्रीधारी भर्ती 2020: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जेईएन सिविल डिग्रीधारी के 533 पदों के लिए 6 दिसम्बर 2020 को भर्ती परीक्षा हुई थी। इस बीच बोर्ड अध्यक्ष बीएल जाटावत को पद से हाथ तक धोना पड़ गया था।
  • कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2018: 15 हजार पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती परीक्षा प्रश्न पत्र लीक होने के चलते 17 मार्च को रद्द हुई थी।
  • लाइब्रेरियन थर्ड भर्ती परीक्षा 2018: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की 29 दिसम्बर 2019 को हुई लाइब्रेरियन थर्ड ग्रेड भर्ती परीक्षा भी पेपर लीक होने पर रद्द की गई थी।

नोट:अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम  और सिटी लिखकर मैसेज करें

PNB में 1.22 करोड़ का गबन, मैनेजर गिरफ्तार, ऐसे दिया धोखाधड़ी को अंजाम

बैंक के 4,037 करोड़ डकार गए कम्पनी और उसके निदेशक, CBI ने दर्ज की FIR, देशभर में पड़े छापे

कैंसर, शुगर समेत इन बीमारियों की दवाइयां हुई सस्ती, 119 दवाओं की अधिकतम कीमत तय,जानें क्या हैं नए दाम

नशे के इंजेक्शन बेच रहे ये मेडिकल स्टोर, ड्रग कंट्रोल विभाग ने लाइसेंस किए निरस्त, जयपुर के नामी डॉक्टर को जेल

रेलवे का बड़ा कदम: लम्बी बीमारी से जूझ रहे रेलकर्मी अब अपने आश्रित को दे सकते हैं नौकरी, सरकार ने बनाए ये नियम

OPS को लेकर आई बड़ी खबर, जानिए केंद्र सरकार का क्या है प्लान, कर सकती है ये बदलाव

राजस्थान में वर्ष- 2023 के सार्वजानिक अवकाश घोषित, यहां देखिए लिस्ट

अब हर जगह अनिवार्य होगा Birth Certificate, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान

सरकार ने जारी किया साल 2023 का कैलेंडर, होली पर 3 और दीवाली पर मिलेगी एक दिन की छुट्टी, यहां देखिए अवकाश की पूरी लिस्ट

7th Pay Commission: पचास फीसदी डीए होते ही ऑटोमैटिक हो जाएगा सैलरी में रिवीजन, केन्द्र बना रहा है ऐसा फार्मूला