प्रकृति के साथ सामंजस्य की गूंज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में जैव विविधता दिवस पर बताई इसकी अहमियत

भरतपुर 

रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय (RD Girls College), भरतपुर (Bharatpur) में गुरुवार ‘अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस – 2025’ बड़े उत्साह, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सांस्कृतिक चेतना के साथ मनाया गया। इस आयोजन की थीम थी– ‘प्रकृति के साथ सामंजस्य एवं सतत् विकास’। कार्यक्रम का आयोजन ईको क्लब और हरित बृज सोसायटी, भरतपुर के संयुक्त तत्वावधान में हुआ, जिसे राजस्थान राज्य जैव विविधता बोर्ड, जयपुर (पर्यावरण विभाग) द्वारा प्रायोजित किया गया।

मोदी की नसों में अब लहू नहीं, बारूद बना गर्म सिंदूर दौड़ रहा है | अब नहीं  चलेगी एटम बम की गीदड़ भभकी | बीकानेर में पीएम मोदी की गर्जना से दहला इस्लामाबाद

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुजाता चौहान ने की, जबकि मुख्य वक्ता डॉ. उदयभान सिंह (डीन, कृषि महाविद्यालय, भुसावर) ने जैव विविधता की उपयोगिता और पर्यावरणीय संतुलन पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में वनस्पति और जीवों की पूजा केवल आस्था नहीं, बल्कि प्रकृति के संरक्षण का वैज्ञानिक दृष्टिकोण है। त्रिदेवों में ‘विष्णु’ वनस्पति रूप हैं, जो पालन करते हैं।

प्राचार्य डॉ. सुजाता चौहान ने अध्यक्षीय भाषण में भारत की सह-अस्तित्व और प्रकृति पूजन परम्परा को रेखांकित करते हुए बताया कि आंवला, पीपल, तुलसी जैसे वृक्षों की पूजा, नाग पूजा और चीटियों को आटा डालने जैसी परम्पराएं हमारी जैव विविधता प्रेम की साक्षी हैं।

संवाद, संरक्षण और समर्पण
डॉ. करूणा गौर (अकादमिक प्रभारी) ने जैव विविधता दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और पारिस्थितिक तंत्र में जैविक-अजैविक संतुलन पर प्रकाश डाला। वहीं ईको क्लब प्रभारी डॉ. अंजु पाठक ने बताया कि महाविद्यालय वर्ष 2010 से ही सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र घोषित है। ऑर्गेनिक वेस्ट से कंपोस्ट, पौधशाला में बीजारोपण और वृक्षारोपण यहाँ नियमित होता है। हरित बृज सोसायटी की उपाध्यक्ष डॉ. संगीता चतुर्वेदी ने संस्था द्वारा चलाए जा रहे संरक्षण अभियानों की जानकारी दी और समाज से अपील की कि वे हरित भविष्य के निर्माण में सहभागिता निभाएं।

पौधरोपण और पुस्तक विमोचन
इस अवसर पर प्राचार्य और अतिथियों द्वारा पौधरोपण किया गया तथा प्राणिशास्त्र की आचार्य डॉ. कमलेश सिसोदिया की पुस्तक ‘Approaches to Water’ का औपचारिक विमोचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जगदीश कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन हरित बृज सोसायटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा ने किया।

विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में डॉ. दीप्ति अग्रवाल, डॉ. नटवर सिंह, डॉ. भरत भूषण, डॉ. लाला शंकर गयावाल, डॉ. निशा गोयल, डॉ. रजनी वशिष्ठ, श्रीमती साधना शर्मा, दीवान सिंह, योगेन्द्र सिंह, सुश्री अंशुलता समेत महाविद्यालय के संकाय सदस्य, हरित बृज सोसायटी के पदाधिकारीगण और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

Judgment: अब सीधे नहीं बन सकते जज, पहले 3 साल पसीना बहाओ फिर मिलेगी न्याय की कुर्सी | सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

स्त्री बदल रही है…

पहलगाम में टूरिस्टों को गोलियों से छलनी करने से पहले पाक के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा | कैमरा लेकर घूम रही थी, चीन भी जा चुकी | यूट्यूब के पीछे छुपा था देशद्रोह का षड्यंत्र, जानें पुलिस ने और क्या किए बड़े खुलासे

झूठ की फैक्ट्री चलाने वाला वकील सलाखों के पीछे | कोर्ट ने 10.5 साल की कैद, ₹2.51 लाख जुर्माना ठोका

पाकिस्तान पर भारत का एक और प्रहार, चलाया ‘जलास्त्र’ | अब ऐसे रोका जाएगा अफगानिस्तान से मिलने वाला पानी | पाकिस्तान में खलबली

अब ‘भार्गवास्त्र’ बनेगा दुश्मनों के ड्रोन का काल | ओडिशा में भारत ने किया स्वदेशी माइक्रो-मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण, आसमान से बरसाएगा आग और विनाश | ड्रोन युद्ध का ब्रह्मास्त्र, जिससे कांप उठेगा पाकिस्तान

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें