जयपुर में 10 मई 2026 को 21वां अग्रवाल सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होगा। बिना खर्च शादी का मौका, रजिस्ट्रेशन 19 अप्रैल तक।
जयपुर
जयपुर में अग्रवाल समाज के लिए एक बड़ी पहल फिर सामने आई है। श्री अग्रसेन महासभा ट्रस्ट (Shri Agrasen Mahasabha Trust) द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी 10 मई 2026 को 21वें अग्रवाल सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन अग्रवाल कॉलेज प्रांगण में संपन्न होगा।
बढ़ती महंगाई के दौर में जहां शादी-ब्याह का खर्च आम परिवारों के लिए चुनौती बनता जा रहा है, वहीं यह सम्मेलन बिना किसी खर्च के सादगीपूर्ण और सामाजिक माहौल में विवाह संपन्न कराने का अवसर देगा। समाज के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में जोड़ों को विवाह का पूरा आनंद लेने का मौका मिलेगा।
सम्मेलन के लिए जोड़ों का पंजीकरण जारी है। इच्छुक परिवार ट्रस्ट कार्यालय, देशबंधु धर्मशाला, महिला चिकित्सालय प्रांगण, सांगानेरी गेट, जयपुर में संपर्क कर सकते हैं। अब तक पांच जोड़ों का पंजीकरण हो चुका है, जबकि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि रविवार, 19 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
मुख्य संयोजक सतीश कुमार माजुमवाल और महासचिव गिरिजा शंकर तुरकासवाला ने समाज के लोगों से अपील की है कि वे अपने परिचित युवक-युवतियों को इस सामूहिक विवाह सम्मेलन के माध्यम से विवाह हेतु प्रेरित करें और इस सामाजिक कार्य में सहयोग दें।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
