दौसा: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चों ने किया कृष्ण की बाल लीलाओं का मनमोहक प्रदर्शन

दौसा 

फ्रेम इंटरनेशनल स्कूल दौसा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर  बच्चों ने कृष्ण की बाल लीलाओं का मनमोहक प्रदर्शन किया। कक्षा 2 के छात्र उत्कर्ष राज मिश्रा ने श्रीकृष्ण भगवान की वेश भूषा धारण कर सबका मन मोह लिया।

आयोजन में सभी विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। छात्र छात्रा राधा कृष्ण की वेशभूषा में सज धज कर आए। अध्यापक अध्यापिकाओं  ने छात्र-छात्राओं को श्री कृष्ण के बारे में जानकारी दी। नन्हे मुन्ने छात्र छात्राओं द्वारा श्री कृष्ण के जन्म दिन से लेकर कंश वध तक की जीवंत झाकियों का मंचन किया।

कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को कृष्ण की बाल लीलाओं को बड़े ही मनमोहक ढंग से प्रस्तुत किया गया।  रासलीला, माखन चोर, गाय चराना, गोवर्धन पर्वत उठाना, कृष्ण सुदामा मित्रता की जीवंत कथा के बारे में जानकारी दी। श्री कृष्ण के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला गया। सभी विद्यार्थियों को श्री कृष्ण के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

सार्वजनिक रोजगार के लिए महिला के विवाहित होने की शर्त असंवैधानिक घोषित | हाईकोर्ट की टिप्पणी; सरकार ने ऐसा करके भेदभाव करने का नया मोर्चा खोला

अप्रतिम प्रेमी, अजेय योद्धा, परमयोगी श्रीकृष्ण

मनमोहन, तुम जग रखवाले…

क्या INDIA नाम ख़त्म करने जा रही मोदी सरकार? G20 के निमंत्रण पत्र पर दिखी पहली झलक | जानिए हटाने के लिए क्या होगी संवैधानिक प्रक्रिया

ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, केएल राहुल और कुलदीप को जगह, चहल बाहर | जानें भारतीय टीम का शेड्यूल

7th Pay Commission: सामने आया AICPI Index का ताजा नंबर, 50 फीसदी को क्रॉस कर सकता है केंद्रीय कर्मचारियों का DA