आगामी विधान सभा चुनावों के लिए भाजपा ने राजस्थान की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची 41 उम्मीदवारों की है। इस सूची में भजपा ने अपने सात सांसदों को टिकट दिया है। क रिटायर्ड IAS को भी मैदान में उतारा गया है। राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव 23 नवम्बर को होगा और 3 दिसंबर को चुनाव की मतगणना होगी।
जारी सूची के अनुसार राज्यवर्धन राठौड़, दीया कुमारी, नरेंद्र कुमार, भगीरथ चौधरी, किरोड़ी लाल मीणा, बाबा बालकनाथ, देवी सिंह पटेल वे 7 सांसद हैं जिन्हें पार्टी ने विधानसभा चुनावों में मैदान में उतारा है।
राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा को सवाई माधोपुर से, सांसद (अलवर) बालकनाथ को तिजारा (अलवर) से, सांसद (अजमेर) भागीरथ चौधरी को किशनगढ़ (अजमेर), सांसद (झुंझुनूं) नरेंद्र कुमार को मंडावा ((झुंझुनूं)), सांसद (राजसमंद) दीया कुमारी को विद्याधर नगर (जयपुर), सांसद (जयपुर ग्रामीण) राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को झोटवाड़ा (जयपुर), सांसद (जालोर-सिरोही) देवजी पटेल को सांचौर से मैदान में उतारा गया है। रिटायर्ड आईएएस चंद्रमोहन मीणा को बस्सी (जयपुर) से टिकट दिया गया है।