भरतपुर निवासी RAC के जवान का जयपुर में मर्डर, सड़क पर फेंका शव | कुत्तों के भौंकने पर लगा पता  

जयपुर 

जयपुर में RAC के एक कॉन्स्टेबल का मर्डर कर उसका शव सड़क पर फेंक कर बदमाश फरार हो गए। कांस्टेबल का शव घर से 500 मीटर दूर झाड़ियों से बरामद किया गया। शव का पता तब चल जब वहां एक राहगीर ने कुत्तों को झाड़ियों की तरफ भौंकते हुए देखा। उसने नजदीक जाकर देखा तो वहां शव पड़ा हुआ था। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवा दिया। शरीर पर कई जगहों धारदार हथियार के निशान हैं।  ऐसे में आशंका है कि कांस्टेबल की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया गया।

पुलिस के अनुसार शव आज सुबह जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में पालेड़ा मोड़ पर झाड़ियों से बरामद किया गया। शव चेहरे समेत शरीर पर जगह-जगह चाकुओं से गुदा हुआ था। इस पर FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने सबूत जुटाए। मृतक की पहचान भरतपुर जिले के हलैना निवासी मर सिंह (40) के रूप में हुई है। अमर सिंह RAC की 4th बटालियन में तैनात था। उसका जयपुर में चैनपुरा में ही मकान  है जहां वह पत्नी और 2 बच्चों के साथ रहता था।

पुलिस ने बताया कि कॉन्स्टेबल शनिवार को ड्यूटी के लिए कब निकला था और ड्यूटी पर पहुंचा या नहीं, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। परिवार के सदस्यों से भी इसके बारे में जानकारी ली जाएगी। मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।

बताया जा रहा है कि मृतक कांस्टेबल के पास शनिवार देर रात किसी का फोन आया था और उसके बाद वह घर से निकल गया। लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह उसका शव घर से करीब पांच सौ मीटर दूरी पर झाड़ियों से बरामद किया गया।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल में विधि अधिकारी और इंजीनियर्स सहित इन पदों की भर्ती के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन | इस डेट से करें अप्लाई

राजस्थान में तीन और नए जिले बनाने का ऐलान | आचार संहिता से ऐन पहले सीएम गहलोत ने की घोषणा

बैंक मैनेजर ने किया ऐसा काम कि नौकरी ही चली गई, आप भी जानकर रह जाएंगे हैरान

RBI New Order: आरबीआई का ग्राहकों के हक़ में बड़ा फैसला, अब बैंकों ने ये डॉक्यूमेंट देने में की देरी तो साथ में देना होगा हर रोज इतना हर्जाना | यहां जानें डिटेल

इस यूनिवर्सिटी में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोशिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर की भर्ती | इस डेट तक करें अप्लाई