Navratri 2022: सितम्बर में इस तिथि से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि, जानें इस बार किस पर सवार होकर आएंगी मां

शारदीय नवरात्रि- 2022

माता जगदंबा का पर्व नवरात्रि साल में चार बार मनाया जाता है एक चैत्र और दूसरी शारदीय नवरात्रि होती है।  वहीं, बीच में दो गुप्त नवरात्रि होती हैं।  मां दुर्गा के भक्तों को उनकी आराधना करने के लिए पूरे साल शारदीय नवरात्रि का इंतजार रहता है। आश्विन मास में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाते हैं

नौ दिन तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा, हवन, यज्ञ, जगराते, गरबे का आयोजन किया जाता है नवरात्रि में हर तरफ लोग शक्ति की भक्ति में लीन रहते हैंनौ दिनों तक मां की उपासना विधिवत की जाए तो सभी मनोकामना पूर्ण होती हैंआइए जानते हैं इस बार कब से शुरूहो रहे हैं शारदीय नवरात्रि और मां किस पर सवार होकर आएंगी

शारदीय नवरात्रि इस साल शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर सोमवार से शुरू होगी।  यह 5 अक्टूबर तक चलेगी। 10वें दिन नवरात्रि पूजन का कलश और प्रतिमा विसर्जन किया जाता है। इस बार नवरात्रि 26 सितंबर को सुबह 3 बजकर 24 मिनट से शुरू होगी।  इसका समापन 27 सितंबर को सुबह 3 बजकर 8 मिनट पर हो जाएगा।  घटस्थापना का मुहूर्त  26 सितंबर को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से सुबह 10 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।

इस बार ये होगी मां की सवारी
हर बार की तरह इस बार भी भक्तों को इंतजार है कि मां इस बार किस पर सवार होकर आएंगी।  मां का हर वाहन विशेष संदेश देता है। पुराणों के अनुसार जब नवरात्रि की शुरुआत रविवार या सोमवार से होती है तब मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती है। यानी इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी की सवारी पर होगा। ये शांति और समृद्धि का संकेत है। इससे हर किसी का जीवन खुशियों से भर जाएगा।

शारदीय नवरात्रि 2022 की तिथियां

26 सितंबर 2022, पहला दिन – प्रतिपदा, घटस्थापना, मां शैलपुत्री पूजा

27 सितंबर 2022, दूसरा दिन– मां ब्रह्मचारिणी पूजा

28 सितंबर 2022, तीसरा दिन– मां चंद्रघंटा पूजा

29 सितंबर, चौथा दिन – मां कुष्मांडा पूजा, विनायक चतुर्थी, उपांग ललिता व्रत

30 सितंबर, पांचवां दिन – पंचमी, मां स्कंदमाता पूजा

1 अक्टूबर, छठा दिन – षष्ठी, माता कात्यायनी पूजा

2 अक्टूबर 2022, सातवां दिन – सप्तमी, मां कालरात्रि पूजा

3 अक्टूबर 2022, आठवां दिन – दुर्गा अष्टमी, महागौरी पूजा, महानवमी

4 अक्टूबर 2022, नौवां दिन – महानवमी, शारदीय नवरात्रि का पारण

5 अक्टूबर, दसवां दिन – दशमी, दुर्गा विसर्जन और विजयादशमी (दशहरा)