रोहतक
हरियाणा (Haryana) में मेडिकल ऑफिसर के 1506 पद रिक्त पड़े हुए हैं लेकिन इसके मुकाबले सिर्फ 777 पद ही भरने से हरियाणा स्टेट डॉक्टर्स एसोसिएशन (Haryana State Doctors Association) ने गहरा असंतोष जताया है। एसोसिएशन ने प्रदेश के चिकित्सा मंत्री को एक ज्ञापन देकर पदों को बढ़ाकर 2000 करने की मांग की है।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डा. आशीष पूनिया और महासचिव डा. परमवीर राठी ने बताया कि राज्य के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सीएचसी और डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में MBBS और MD चिकित्सक (Doctor) उपलब्ध नहीं हैं। वहीं प्रदेश के गांवों, ढाणी जैसे दूरदराज क्षेत्रों में चिकित्सकों की भारी कमी होने से आमजन नीम हकीमों के पास इलाज करने को मजबूर है। दूसरी तरफ राज्य में डेंगू और चिकनगुनिया पैर पसार रही है। सर्दी, खांसी, जुकाम, अस्थमा के भी काफी मरीज बढ़ रहे हैं। इससे राज्य में गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा सेवा देने में कार्यरत चिकित्सकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डा. आशीष पूनिया और महासचिव डा. परमवीर राठी ने बताया कि रोहतक यूनिवर्सिटी हेल्थ साइंस (Rohtak University Health Science) द्वारा 1 दिसंबर को मेडिकल ऑफिसर के केवल 777 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई जिसमें MBBS डिग्री एवं PG डिग्रीधारी 6000 डॉक्टर ने परीक्षा दी जबकि राज्य में मेडिकल ऑफिसर के 1506 पद रिक्त पड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य में वर्तमान में 5,522 चिकित्सा अधिकारी के पद हैं जिसमें से 4,016 भरे हुए हैं एवं 1506 खाली पड़े हैं।
एसोसिएशन ने कहा है कि डॉक्टर सरकारी सेवा ज्वाइन करके ग्रामीण क्षेत्र में सेवा करना चाहते हैं लेकिन 1506 की तुलना में केवल 777पद भरने से उनमें गहरी निराश व्याप्त है। एसोसिएशन ने ज्ञापन में यह भी बताया कि अंतिम परीक्षा 2022 जून माह में 980 पहरों पदों के लिए हुई थी। अब लगभग ढाई तीन साल बाद केवल 777 पदों के लिए भर्ती निकाली गई हैं। जिनमें तकरीबन 300 से अधिक चिकित्सक फिजीशियन स्पेलिस्ट भी हैं। एसोसिएशन ने ज्ञापन में मांग की कि Medical officer के पदों की संख्या में वृद्धि कर एवं नए पद सृजित कर उनकी संख्या 2000 की जाए जिससे आमजन को राहत मिल सके।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
सतीश पूनिया को BJP ने सौंपी नई जिम्मेदारी
इस स्टेट में असिस्टेंट प्रोफेसर के 562 पदों पर होगी भर्ती | जानें; किस विषय के कितने हैं पद
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
