आगरा में डबल मर्डर: व्यापारी और पत्नी की हत्या कर 15 लाख कैश व लाखों का सोना-चांदी लूट ले गए बदमाश

आगरा 

आगरा के पिनाहट थाने से महज 200 मीटर दूर मोहल्ला मार में रविवार को बदमाशों ने गल्ला व्यापारी और उसकी पत्नी की नृशंस तरीके से हत्या कर दी और 15 लाख  कैश और सोना-चांदी लूट कर फरार हो गए। दोनों के शव घर में खून से लथपथ मिले हैं। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम ने साक्ष्य जुटाए।

मृतक गल्ला व्यापारी का नाम सुरेश चंद गुप्ता (75) व उनकी पत्नी कृष्णा गुप्ता (72)  है। रविवार की दोपहर घटना की जानकारी हुई। पुलिस अधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के विरोध में कस्बे का बाजार बंद हो गया। शाम के समय दम्पती के शव उठ सके। बताया गया कि बदमाश 15 लाख कैश, 25 तोले सोना, सात किलोग्राम चांदी लूटकर ले गए हैं। बदमाशों का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

आगरा का दम्पती जिनकी हत्या कर दी गई

मृतक सुरेश गुप्ता गल्ला व्यापारी थे और तेल मिल भी चलाते थे। वे पिनाहट के मोहल्ला मार में रहते थे। रविवार दोपहर तक व्यवसायी के घर से बाहर नहीं निकलने पर पड़ोसियों को शक हुआ। इस पर लोगों ने घर में जाकर देखा, तो सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। कमरे में जाकर देखा तो दंपती का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। दोनों के गले और चेहरे पर निशान थे।

पड़ोसियों ने बताया कि सुरेश चंद्र गुप्ता शनिवार को अपने बेटे के पास आगरा गए थे। शाम 4:30 बजे पिनाहट लौटै थे। घर आने के बाद वह मिल खोलने चले गए थे। शाम 7:30 बजे मिल बंद कर अपने घर आ गए थे।

विलाप करता व्यापारी का बेटा

 एसपी पूर्वी सोमेंद्र मीणा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी पूर्वी ने कहा, “सुरेश चंद गुप्ता के कपड़े गीले हैं। घर में सामान बिखरा हुआ है। इनवर्टर ऊपर के कमरे में रहता था, लेकिन वह नीचे रखा मिला है। इससे लगता है कि दंपती की लूट के इरादे से हत्या की गई है। मोहल्ले में लगे CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है।”

व्याख्याता पदोन्नति विवाद का अंत, सरकार ने निकाली ये गली

तरबतर हुआ राजस्थान, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, हो सकता है वज्रपात

मुझे अमन चाहिए…

हरियाणा स्टेट फार्मासिस्ट काउंसिल का वाइस प्रेसिडेंट गिरफ्तार, रजिस्ट्रार फरार, जानिए क्या है पूरा मामला

महाराष्ट्र में भी उदयपुर जैसी बर्बरता, नूपुर के समर्थन में पोस्ट डालने पर दवा विक्रेता का गला रेता, आधा दर्जन गिरफ्तार, NIA को सौंपी जांच

बैंक मैनेजर को चढ़ा इश्क का भूत, अनदेखी ‘गर्लफ्रेंड’ को डायवर्ट कर दिए ग्राहकों के 5.7 करोड़, जानेंगे तो उड़ जाएंगे होश

OMG! 40 साल की इस महिला ने 18 साल में दिया 44 बच्‍चों को जन्‍म, वजह जानेंगे तो रह जाएंगे हैरान

CM गहलोत ने लांघी भाषा की मर्यादा, बोले; केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र शेखावत निकम्मे और एब्सेंट माइंड, इससे पहले सचिन पायलट को बोल चुके हैं निकम्मा