दौसा: भाजपा की जिला बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा 

दौसा 

भारतीय जनता पार्टी जिला दौसा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। इसमें कार्यकर्ताओं से अभी से जुटने का आह्वान किया।

जब सुप्रीम कोर्ट के वकील ने चलती कार में ही पेश करनी शुरू कर दी दलील, फिर ये हुआ

बैठक के मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद व लोकसभा चुनाव क्लस्टर प्रभारी राजेंद्र गहलोत ने कहा कि देश की 130 करोड़ जनता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा करती है। इस भरोसे ने 2014 से 2024 तक में देश में शांति, समृद्धि, विकास की स्पीड भी दिखाई। देश वह दिन नहीं भूल सकता जब यह कहा जाता था कि हम दिल्ली से ₹1 भेजते हैं लेकिन गांव गरीबों तक सिर्फ 15 पैसे ही पहुंचाते हैं।

गहलोत ने कहा कि प्रदेश में सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से राजस्थान में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में लोकसभा चुनाव कार्य योजना तथा आगामी कार्यक्रम अभियानों हेतु भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को गांव ढाणी बूथ पर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर प्रयास करने की आवश्यकता है।

सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यक्रम व अभियानों को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। गांव चलो अभियान को लेकर प्रत्येक दायित्वों कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि एक गांव में 24 घंटे रहना व गांव में केंद्रीय व राज्य सरकार की योजनाओं  की जानकारी पहुंचाना, लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत एक कार्यकर्ता 15 लाभार्थी परिवारों से संपर्क कर करना, अयोध्या दर्शन के तहत जिला लोकसभा विधानसभा स्तर पर पांच-पांच कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर दर्शन करने वाले की सूची तैयार करना है।

 बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी दौसा जिला अध्यक्ष डॉ. प्रभु दयाल शर्मा ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति का गठन जिला व विधानसभा स्तर पर किया जाना है, सभी समाजों व वर्गों के प्रमुख नेता कार्यकर्ता पदाधिकारी को भाजपा पार्टी सदस्यता ( जॉइनिंग) करना, दीवार लेखन, भाजपा लोकसभा कार्यालय विधानसभा कार्यालय खोलना, मतदाता चेतना अभियान, सामाजिक सम्मेलनों में प्रबुद्धजन, युवा, महिला, एससी, एसटी, सम्मेलन आयोजित करना है।

बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री  नीलम गुर्जर ,पूर्व युवा बोर्ड अध्यक्ष भूपेंद्र सैनी, पूर्व मंत्री रामकिशोर मीणा, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यनारायण शाहरा, टीकम सिंह गुर्जर, अमर सिंह कसाना, लोकसभा विस्तारक मोहन गुर्जर ने भी कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मार्गदर्शन दिए।

बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष मुरारी धोंकरिया, कार्यालय मंत्री महावीर डोई, कार्यालय प्रभारी आलोक जैन, मोहन टोडडा, रंग लाल मीणा, अमर सिंह, बाबूलाल सैनी, जितेंद्र राजावत, विधानसभा संयोजक महेंद्र तिवारी, जिला महामंत्री लाखन सिंह गुर्जर, रवि पालीवाल, महेंद्र चांदा, उर्मिला जोशी, मंजू लता जाटव, किरण डोरिया, आशा मीणा सहित अनेक कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

जब सुप्रीम कोर्ट के वकील ने चलती कार में ही पेश करनी शुरू कर दी दलील, फिर ये हुआ

मुख्यमंत्री ने दी युवाओं को सौगात, कनिष्ठ सहायक के 3,552 पदों पर होगी भर्ती

करोड़ों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, PF पर बढ़ गया इतना ब्याज | जानें डिटेल

NPS को लेकर रिपोर्ट तैयार, एक निश्चित पेंशन की गारंटी दे सकती है सरकार

Deepfake के  खिलाफ मोदी सरकार सख्त, लोकसभा चुनाव से पहले उठा रही ये बड़ा कदम | देश के हर साइबर थाने में लगेगा ये स्पेशल टूल | जानें Deepfake से बचने के टिप्स

हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल का हुआ तलाक, 12 साल बाद टूटा रिश्ता, ये वजह आई सामने

Good News: अब नोएडा एक्सटेंशन तक दौड़ेगी मेट्रो, DPR मंजूर | जानिए नए कॉरिडोर में कहां होंगे ये 11 स्टेशन

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें