सुप्रीम कोर्ट का एक वकील किसान आंदोलन के कारण समय पर अदालत नहीं पहुंच पाया तो उसने चलती कार में ही सुप्रीम कोर्ट के जज के सामने दलीलें देना शुरू कर दिया।
दरअसल किसानों का जत्था दिल्ली रवाना होने के कारण दिल्ली बॉर्डर के आसपास किसानों (Farmers Protest) को रोकने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। इस कारण दिल्ली में कई जगह जाम जैसे हालत पैदा हो गए हैं। इस बीच सुप्रीम कोर्ट के एक वकील भी जाम में फंस गए। इस कारण वकील को चलती कार से ही सुप्रीम कोर्ट जज के सामने दलीलें पेश करनी पड़ी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वकील साहब सुप्रीम कोर्ट में ऑनलाइन माध्यम से पेश हो रहे थे। बहस के दौरान जस्टिस ओका ने कहा कि उन्हें वकीलों के वर्चुअली पेश होने से कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन इस तरह चलती कार में नहीं।
इस पर वकील ने कहा कि वो किसान आंदोलन के कारण जाम में फंस गए हैं। जिस पर कोर्ट का जवाब था कि फिर तो इस बात के लिए हम आपको माफ कर देंगे।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें