भाजपा लोकसभा क्षेत्र दौसा के प्रधान कार्यालय का हुआ उद्घाटन, इन नेताओं ने ली पार्टी की सदस्यता | कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कही यह बड़ी बात 

दौसा 

भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा क्षेत्र दौसा के प्रधान कार्यालय उद्घाटन शनिवार को  पार्टी के उम्मीदवार कन्हैया लाल मीना के साथ केबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने प्रभात लॉन दौसा में किया। इस अवसर पर राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया वह संगठित होकर देश के विकास एवं पूरे विश्व में भारत की मजबूत पहचान के भागीदार बनें। हमारे वोट से देश का वर्तमान ही नही बल्कि भविष्य भी लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो कहा वही किया और उसी का परिणाम है कि भारत मजबूती से पूरे विश्व में नई शक्ति के रूप में उभर कर आया है।

भाजपा प्रत्याशी कन्हैया लाल मीणा ने कहा कि देश मे भाजपा की सरकार बनना तय है और दौसा लोकसभा क्षेत्र भी इस कड़ी में जुड़कर भाजपा सरकार का का हिस्सा बनेगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर आमजन तक भाजपा सरकार की योजनाओं को प्रस्तुत करने की आवश्यकता है।

जसकौर मीणा दौसा सांसद ने बताया कि दौसा को विकास की कमी में केंद्र सरकार ने कभी पीछे नहीं रखा। सर्वजन हिताय के जो भी मुद्दे भाजपा सरकार के संज्ञान में लाये गये उनका क्रियान्वयन निश्चित रूप से हुआ है। उसी का परिणाम है कि दौसा-गंगापुर दैनिक रेलयात्रा से आमजन लाभान्वित हो रहा है।

कार्यक्रम को सिकराय विधायक विक्रम बंशीलाल, बांदीकुई विधायक भागचंद सैनी, लालसोट विधायक रामविलास मीणा, चक्सू विधायक रामावतार बैरवा, पूर्व विधायक  शंकर शर्मा,  लोकसभा क्षेत्र संयोजक सत्यनारायण शाहरा, पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. प्रभु दयाल शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला, पूर्व पंचायत समिति सदस्य भावना सैनी, उर्मिला जोशी, विजय बैरवा सरपंच, राजकुमार जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

इस अवसर पर रामेश्वर बंशीवाल, राजेंद्र शर्मा, रामजीलाल राखला, आलोक जैन, अरविंद गुर्जर, श्रवण रेगर, मुरारी धोकरिया, रितेश पारीक, विनोद नांगल, अशोक शर्मा, राजेश मीणा, महेंद्र तिवारी, पूरण सैनी, नरेंद्र सोती, रामप्रसाद गुर्जर, सुनील पाटनी, सुमित्रा चौधरी, संतोष कंवर, लक्ष्मी दीक्षित, सुमन मीणा, सपना मीणा, सरोज मीणा सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, विभिन्न  मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

दौसा भाजपा का बढ़ा कुनबा
प्रधान चुनाव कार्यालय के उद्घाटन व कार्यकर्ता सम्मेलन में आज 2 दर्जन से अधिक राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा परिवार की सदस्यता ग्रहण की। कोरी लाल मीणा पूर्व प्रधान, इंद्रकुमार मीणा पूर्व पार्षद, रामजीलाल बैजवाड़ी, राजेन्द्र गुर्जर, सुल्तान पूर्व अध्यक्ष ट्रक यूनियन, रामधन मीणा मलवास, रामदेव मीणा डीलर, मूलचंद मीणा कालाखो, नूर मोहम्मद, मनोहर खां, निहालचंद मीणा, रानिवास, प्रह्लाद सिंह गुर्जर खान भांकरी, राम अवतार मीणा बैजवाड़ी, रामकिशोर गुर्जर बैंसला, शाकिर पहलवान, रामगोपाल मीना, जगदीश मीणा सीर्रि की ढाणी, मनफूल सैनी जैलमपुरा, हरचंद बैरवा जैलमपुरा, कानाराम सैनी जैलमपुरा, कैलाश चंद सैनी जैलमपुरा, मूलचंद सैनी जैलमपुरा एवं लालाराम सैनी जैलमपुरा सहित अनेकों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

Railway: रेलवे के इंजीनियर को तीन साल का कठोर कारावास | अदालत बोली- लोक सेवकों का भ्रष्टाचार बड़ी समस्या; जानें पूरा मामला

बैंक अधिकारी समेत पांच कर्मचारियों को कठोर कारावास | फर्जकारी कर हड़प गए थे 22 करोड़ 70 लाख

राजस्थान से जुड़े मामले में इस पूर्व IPS अफसर को 20 साल का कठोर कारावास, दो लाख का  जुर्माना | वकील को झूठे मामले में फंसाने पर कोर्ट ने सुनाई सजा

ये तो निर्मल जल गंगा है अविरल इनको बहने दो…

राजस्थान की इस सरकारी यूनिवर्सिटी में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती | जानें डिटेल

Lok Sabha Election-2024: भाजपा ने राजस्थान में घोषित किए दो और उम्मीदवार

Lok Sabha Elections-2024: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, सूची में राजस्थान के चार नाम

Lok Sabha Elections-2024: भाजपा ने जारी की 111 उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट | सूची में अरुण गोविल, कंगना रनौत के भी नाम, वरुण गांधी का कटा | जानें किसको कहां से मिला टिकट

Lok Sabha Elections-2024: भाजपा की चौथी सूची आई, देखें किसे कहां से मिला टिकट

Lok Sabha Elections-2024: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट  सूची, राजस्थान के ये नाम शामिल, देखें लिस्ट

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें