दौसा में भाजपा की परिवर्तन यात्रा का प्रवेश 9 सितम्बर को, कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे 

दौसा 

भारतीय जनता पार्टी दौसा शहर मण्डल की नवनियुक्त शहर मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक पार्टी की परिवर्तन यात्राओं को लेकर चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में जुटने का आह्वान किया गया। दौसा जिले में परिवर्तन यात्रा का प्रवेश 9 सितम्बर को महवा विधानसभ क्षेत्र से होगा। जहां से वह बांदीकुई और दौसा होते हुए लालसोट जाएगी।

राजस्थान में 108 व 104 की एंबुलेंस सेवाएं पूरी तरह से ठप,  2 दिन बाद भी सरकार ने नहीं ली सुध | जयपुर में हजारों एम्बुलेंसकर्मियों का जबरदस्त प्रदर्शन

इस मौके पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री नीलम गुर्जर ने बताया कि भाजपा प्रदेश में चारों दिशाओं से परिवर्तन संकल्प यात्रा निकालने जा रही है। पहली यात्रा सवाई माधोपुर के त्रिनेत्र गणेश ढहजी के मंदिर से शुरू हुई है। इसके बाद रामदेवरा जैसलमेर, गोगामेड़ी मंदिर हनुमानगढ़ और बेणेश्वर धाम डूंगरपुर से शुरू की जाएगी। यात्रा राजस्थान की सभी 200 विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगी। संकल्प यात्रा लगभग 9000 हजार किलोमीटर का सफऱ तय करेंगी।

पूर्वी राजस्थान में 18 दिन में सफर तय करेगी
भाजपा नेता के अनुसार सवाई माधोपुर के त्रिनेत्र गणेश जी से शुरू हुई परिवर्तन संकल्प यात्रा लगभग 18 दिन में भरतपुर और जयपुर संभाग में 1850 किलोमीटर का सफर तय करते हुये 47 विधानसभाओं में होकर निकलेगी और यात्रा का समापन जयपुर में होगा। परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान लगभग 72 सभाएं आयोजित की जाएंगी। प्रत्येक दिन यात्रा में एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया जायेगा जिसमे केंद्रीय मंत्री या केंद्रीय नेता जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

मुख्यवक्ता के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ प्रभु दयाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। सरकार ने भ्रष्टाचार रोकने के बजाय राजस्थान में भ्रष्टाचार करने वालों को आश्रय और विश्वास दिया। राजस्थान में गैंगवार हुए हैं और सरकार उन्‍हें संभालने में अक्षम नजर आ रही है। उन्होंने  महिलाओं के खिलाफ असंवेदनशील टिप्पणी देने के लिए राजस्थान में कांग्रेस मंत्रियों पर भी हमला बोला।

दौसा में 9 सितंबर को आएगी परिवर्तन यात्रा
शर्मा ने  बताया कि परिवर्तन यात्रा दौसा जिले में 9 सितंबर को दोपहर दो बजे महुआ विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। यात्रा का रात्रि विश्राम बांदीकुई शहर में होगा। 10 सितंबर को प्रातः बांदीकुई शहर से रवाना होकर सिकंदरा चौराहे होती हुई दौसा पहुंचेगी। दौसा में रात्रि विश्राम के बादअगले दिन यात्रा लालसोट विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश कर जिले से प्रस्थान करेगी। इस दौरान दौसा जिले में दो बड़ी सभा बांदीकुई  और दौसा में होंगी। यात्रा के मार्ग में सैकड़ो जगह स्वागत किया जाएगा।

बैठक में दौसा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक शंकर शर्मा द्वारा तैयार किया गया कांग्रेस सरकार का फेल कार्ड जारी किया गया। कांग्रेस सरकार का फेल कार्ड दौसा विधानसभा क्षेत्र की ही तर्ज पर जिले की संपूर्ण विधानसभा में तैयार कर समस्त गांव ढाणी  तक वितरित कर आम जन को कांग्रेस सरकार के शासन में झूठे वादों की जानकारी पहुंचाई जाएगी।

बैठक में लोकेश शर्मा, महेंद्र चंदा, फतेह सिंह डोई, ऋषभ शर्मा, रतन तिवारी, अभय शंकर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, दौसा विधानसभा क्षेत्र संयोजक महेंद्र तिवारी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

राजस्थान में 108 व 104 की एंबुलेंस सेवाएं पूरी तरह से ठप,  2 दिन बाद भी सरकार ने नहीं ली सुध | जयपुर में हजारों एम्बुलेंसकर्मियों का जबरदस्त प्रदर्शन

भरतपुर में ASI ने ली रिश्वत, वीडियो वायरल हुआ तो एसपी ने किया सस्पेंड

राजस्थान में खोली जाएंगी 50 फास्ट ट्रैक कोर्ट, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

35 लाख कैश से भरा ATM उखाड़ ले गए बदमाश

पूरे राजस्थान में थमे 108 और 104 एंबुलेंस के पहिए, लोग पहले दिन ही हुए परेशान | एंबुलेंसकर्मी ठेका प्रथा खत्म करने की कर रहे हैं मांग

जिंदादिल मेट्रो…

RPSC ने कॉलेज शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर सहित इन पदों के लिए निकाली बम्पर भर्ती | इस डेट से करें अप्लाई

RPSC: आरपीएससी की भर्ती परीक्षाओं के 5वें विकल्प से जुड़े नियम में हुआ बदलाव