दौसा पहुंची भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा, हुआ भव्य स्वागत | इन वीडियो और तस्वीरों में देखिए इसकी एक झलक

दौसा 

भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा ने शनिवार को दौसा जिले में प्रवेश किया। इस दौरान यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। महिलाएं कलश लेकर यात्रा का स्वागत करने पहुंचीं। बरसात के बाद भी बड़ी संख्या में लोग यात्रा का स्वागत करने पहुंचे। 

 यात्रा के साथ भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अल्का सिंह गुर्जर, पूर्व मंत्री प्रभु लाल सैनी, अरुण चतुर्वेदी और श्रीमती गोलमा देवी मीणा सहित पार्टी की प्रदेश मंत्री नीलम गुर्जर, सांसद जसकौर मीणा, पार्टी जिलाध्यक्ष डॉक्टर प्रभु दयाल शर्मा, पूर्व प्रधान महुआ राजेन्द्र मीणा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद चल रहे हैं।

यात्रा के दौरान गले में भाजपा का पट्टा और सिर पर टोपी पहने कार्यकर्ता ‘जन-जन की यही पुकार, आ रही भाजपा सरकार’, भारत माता की जय आदि नारे लगाते चल रहे थे। स्वागत के दौरान कई जगह छोटी-छोटी सभाओं में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का उद्बोधन भी हुआ जिनमें प्रदेश की गहलोत सरकार पर अनेक आरोप लगाते हुए उसे बदलने का आह्वान किया गया।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

सार्वजनिक रोजगार के लिए महिला के विवाहित होने की शर्त असंवैधानिक घोषित | हाईकोर्ट की टिप्पणी; सरकार ने ऐसा करके भेदभाव करने का नया मोर्चा खोला

क्या INDIA नाम ख़त्म करने जा रही मोदी सरकार? G20 के निमंत्रण पत्र पर दिखी पहली झलक | जानिए हटाने के लिए क्या होगी संवैधानिक प्रक्रिया

ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, केएल राहुल और कुलदीप को जगह, चहल बाहर | जानें भारतीय टीम का शेड्यूल

7th Pay Commission: सामने आया AICPI Index का ताजा नंबर, 50 फीसदी को क्रॉस कर सकता है केंद्रीय कर्मचारियों का DA