पिंक सिटी कप में भरतपुर का ‘ताइक्वांडो धमाका’ | जयशंकर टाईगर क्लब ने 15 मेडल जीतकर लहराया परचम

पिंक सिटी कप ताइक्वांडो 2026 में भरतपुर के जयशंकर टाईगर क्लब ने 15 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया, खिलाड़ियों ने लहराया जीत का परचम

भरतपुर 

जयपुर के महर्षि अरविंद स्कूल, मानसरोवर में आयोजित 5वीं पिंक सिटी कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में भरतपुर के जयशंकर टाईगर क्लब के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मेडल की झड़ी लगा दी। क्लब के खिलाड़ियों ने कुल 15 पदक (10 स्वर्ण, 3 रजत, 2 कांस्य) जीतकर न सिर्फ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि पूरे लोहागढ़ जिले का नाम रोशन कर दिया।

अब नहीं आएगा बुढ़ापा? | शरीर की ‘एजिंग मशीन’ बंद करने वाली जीन दवा पर बड़ा खुलासा

राज्यभर से आए खिलाड़ियों के बीच टाईगर क्लब के प्रतिभागियों ने तकनीक, आत्मविश्वास और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। स्वर्ण पदक जीतने वालों में जानवी अग्रवाल (25 किग्रा), यशस्वी राजपूत (26 किग्रा), अक्षित कुमार (27 किग्रा), योगेश (37 किग्रा), रामया शर्मा (41 किग्रा), हिमांशु सिंह (45 किग्रा), खुशी शर्मा (51 किग्रा), पीयूष सिंह (53 किग्रा), शांतनु राजपूत (63 किग्रा) और कुणाल (74 किग्रा) शामिल रहे।

वहीं प्रियांशु (41 किग्रा), प्रबल लवानिया (45 किग्रा) और ईशान सिंह (47 किग्रा) ने रजत पदक अपने नाम किए। रुचिका मिश्रा (26 किग्रा) और चेतन सिंह (38 किग्रा) ने कांस्य पदक जीतकर टीम की झोली और भरी।

खिलाड़ियों की इस शानदार सफलता पर कोच इंजीनियर पीयूष जयशंकर टाईगर और महिला प्रशिक्षक दीप्ति शर्मा की मेहनत साफ नजर आई। खिलाड़ियों ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच, अभिभावकों और निरंतर अभ्यास को दिया।

चैंपियनशिप के अध्यक्ष दलबीर सिंह, सचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर और अंतर्राष्ट्रीय कोच आर्यन गुर्जर ने खिलाड़ियों के अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि निरंतर अभ्यास और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये खिलाड़ी आगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परचम लहराएंगे।

एनआईएस कोच दीप्ति शर्मा ने कहा कि यह प्रतियोगिता विशेष रूप से युवा महिला खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन मंच साबित हुई, जिससे उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का उत्साह देखते ही बन रहा था, और हर चेहरे पर अगली जीत का आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अब नहीं आएगा बुढ़ापा? | शरीर की ‘एजिंग मशीन’ बंद करने वाली जीन दवा पर बड़ा खुलासा

अब छुट्टी ‘मांगनी’ नहीं, हक बन गई | 6 महीने में पेड लीव, हर साल कैश और ‘रिजेक्टेड’ छुट्टियां भी नहीं होंगी बेकार

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।