समरसता और सेवा का संगम | केशव नगर में विहिप सेवा विभाग का प्रशिक्षण व सम्मान समारोह आयोजित

भरतपुर (Bharatpur) के केशव नगर में विहिप सेवा विभाग द्वारा निशुल्क ब्यूटी पार्लर एवं मेंहदी प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। संस्कारशाला के बच्चों का सम्मान और सेवा कार्यों की जानकारी साझा की गई।

भरतपुर 

विश्व हिन्दू परिषद सेवा विभाग द्वारा स्थानीय उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, केशव नगर में निशुल्क ब्यूटी पार्लर एवं मेंहदी प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन तथा संस्कारशाला के बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पूरा कार्यक्रम सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ सम्पन्न हुआ।

बैंक की एक लाइन… और कब्र तक पहुंच गया भाई! | 20 हजार के लिए बहन का कंकाल कंधे पर रख बैंक में जा धमका

कार्यक्रम में विहिप के सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रांत सेवा प्रमुख नरेश खंडेलवाल ने बताया कि जनवरी 2023 से शहर की पिछड़ी बस्तियों में संचालित संस्कारशाला के माध्यम से अब तक 250 से अधिक बच्चों को संस्कारित शिक्षा दी जा रही है। इसके अलावा रूग्णसहायक उपकरण केंद्र के जरिए 85 बीमार एवं असहाय व्यक्तियों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही महिलाओं के लिए निशुल्क कंप्यूटर एवं सिलाई प्रशिक्षण भी पिछले दो वर्षों से निरंतर चलाया जा रहा है।

मुख्य वक्ता के रूप में विहिप राजस्थान के क्षेत्र संगठन मंत्री राजाराम ने कहा कि विहिप के सेवा कार्यों का मूल उद्देश्य समाज में समरसता स्थापित करना और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हिंदू समाज तक सेवा पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में सेवा ही कार्य का मूल आधार है और यही इसकी वास्तविक शक्ति है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्री हरी इण्डस्ट्रीज की निदेशक श्रीमती रजनी अग्रवाल रहीं। उन्होंने विहिप के हिन्दुत्व जागरण और सनातन संस्कृति के प्रति कार्यों की प्रशंसा करते हुए संगठन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आदर्श विद्या मंदिर समिति के जिला व्यवस्थापक मल्ल सिंह ने की। आभार ज्ञापन संस्कारशाला समिति के अध्यक्ष अमरचंद मित्तल द्वारा किया गया, जबकि संचालन संस्कारशाला समिति की संयोजिका कुसुम रावत ने किया।

इस अवसर पर विहिप के उपाध्यक्ष डॉ. रविन्द्र कुंतल, श्याम सुन्दर गुप्ता, ओमप्रकाश फौजदार, बजरंग दल के जिला संयोजक शुभम सैंथरा, नगर अध्यक्ष कमल कपूर, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, शहर सेवा प्रमुख लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, प्रखंड सेवा प्रमुख राम सर्राफ, आर. के. जैन, ब्यूटी पार्लर की शिक्षिका नूतन सहित संस्कारशाला की आचार्या, कंप्यूटर एवं सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर रही मातृशक्ति तथा बड़ी संख्या में संस्कारशाला के बच्चे उपस्थित रहे।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

बैंक की एक लाइन… और कब्र तक पहुंच गया भाई! | 20 हजार के लिए बहन का कंकाल कंधे पर रख बैंक में जा धमका

अब नहीं आएगा बुढ़ापा? | शरीर की ‘एजिंग मशीन’ बंद करने वाली जीन दवा पर बड़ा खुलासा

अब छुट्टी ‘मांगनी’ नहीं, हक बन गई | 6 महीने में पेड लीव, हर साल कैश और ‘रिजेक्टेड’ छुट्टियां भी नहीं होंगी बेकार

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।