दौसा (Dausa) के बांदीकुई (bandikui) SDM कार्यालय में ACB ने कर्मचारी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया, स्टे दिलाने के नाम पर हो रही थी वसूली।
दौसा
दौसा जिले में सोमवार को एक छोटी-सी रकम ने बड़ा पर्दाफाश कर दिया। फाइल में स्टे दिलाने की ‘सेटिंग’ चल रही थी, लेकिन सौदा पूरा होता उससे पहले ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर कर्मचारी को रंगे हाथों दबोच लिया।
SDM दफ्तर से उठा मामला
कार्रवाई SDM कार्यालय बांदीकुई से जुड़ी है, जहां प्रतिनियुक्त एक कर्मचारी—आदित्य प्रधान—पर आरोप है कि वह स्टे ऑर्डर दिलाने के नाम पर रिश्वत की रकम वसूल रहा था। मूल रूप से वह बसवा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रयोगशाला सहायक के पद पर कार्यरत है।
30 हजार की मांग, 15 हजार पर ट्रैप
परिवादी ने ACB हेल्पलाइन 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि मामले में स्टे दिलाने के एवज में 30 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। जांच के दौरान 17 अप्रैल को 15 हजार रुपये की मांग की पुष्टि हुई। इसके बाद ACB ने पूरा प्लान तैयार किया—और सोमवार को जैसे ही रकम दी गई, टीम ने आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
SGB निवेशकों के लिए सुनहरा मौका | RBI ने खोली एग्जिट विंडो, 200% से ज्यादा रिटर्न
टीम की कार्रवाई, अफसरों की निगरानी
यह ट्रैप कार्रवाई एसीबी चौकी अलवर प्रथम के प्रभारी डीएसपी शब्बीर खान के नेतृत्व में की गई। पूरी कार्रवाई उप महानिरीक्षक भूवन भूषण के सुपरवीजन में हुई, जबकि अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक एस. परिमला के निर्देशन में आगे की जांच जारी है।
एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पूछताछ जारी है और इस बात की भी पड़ताल की जा रही है कि क्या इस पूरे मामले में और लोग भी शामिल हैं।
बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने सोसायटी की वर्षभर चलने वाली पर्यावरणीय गतिविधियों में सक्रिय सहयोग का भरोसा जताया।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
SGB निवेशकों के लिए सुनहरा मौका | RBI ने खोली एग्जिट विंडो, 200% से ज्यादा रिटर्न
100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
