नदबई मर्डर के आरोपी अब तक फरार | व्यापार महासंघ का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं तो जिला-स्तर पर आंदोलन

नदबई (Nadbai) व्यापारी योगेन्द्र चोपड़ा हत्याकांड (Yogendra Chopra murder case) में गिरफ्तारी न होने पर व्यापार महासंघ का अल्टीमेटम, जिला स्तर पर आंदोलन की चेतावनी

भरतपुर 

भरतपुर में व्यापारी समुदाय का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। भरतपुर जिला व्यापार महासंघ के जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता और जिला महामंत्री विपुल शर्मा ने पुलिस अधीक्षक दिगंत आनन्द से मुलाकात कर नदबई में 25 मार्च को व्यापारी योगेन्द्र चोपड़ा की हत्या और लूटपाट के मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

अब नहीं आएगा बुढ़ापा? | शरीर की ‘एजिंग मशीन’ बंद करने वाली जीन दवा पर बड़ा खुलासा

मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने साफ शब्दों में कहा कि घटना को एक महीने से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन हत्यारे अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इसी के विरोध में नदबई व्यापार संघ द्वारा लगातार आंदोलन चलाया जा रहा है। बाजार बंद, कैंडल मार्च और धरना-प्रदर्शन जैसे कदम उठाकर व्यापारी पुलिस प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं, ताकि जल्द कार्रवाई हो सके।

इस पर पुलिस अधीक्षक दिगंत आनन्द ने आश्वस्त किया कि पुलिस टीम पूरी ताकत से काम कर रही है और मामला सुलझाने के बेहद करीब है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

वहीं जिला महामंत्री विपुल शर्मा ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो फिलहाल नदबई तक सीमित आंदोलन को पूरे भरतपुर जिले में फैलाया जाएगा।

मुलाकात के दौरान व्यापार महासंघ ने शहर में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने की भी मांग उठाई। खासतौर पर कुम्हेर गेट और अन्य बाजारों में रात के समय पुलिस चेकिंग के दौरान दुकानदारों के साथ नरमी बरतने की बात कही गई, क्योंकि कई व्यापारी दुकान बंद कर घर लौटते समय अनावश्यक परेशानी का सामना करते हैं।

अतिक्रमण के मुद्दे पर भी महासंघ ने साफ रुख रखा। उन्होंने कहा कि संगठन किसी भी प्रकार के अतिक्रमण का समर्थन नहीं करता। विपुल शर्मा ने बताया कि कुछ गिने-चुने व्यापारी फुटपाथ पर कब्जा करते हैं, जिसकी वजह से पूरी व्यापारी बिरादरी बदनाम होती है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

इस प्रतिनिधिमंडल में महेश चांदनी, कुक्कू गुप्ता सहित अन्य सदस्य भी शामिल रहे

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अब नहीं आएगा बुढ़ापा? | शरीर की ‘एजिंग मशीन’ बंद करने वाली जीन दवा पर बड़ा खुलासा

अब छुट्टी ‘मांगनी’ नहीं, हक बन गई | 6 महीने में पेड लीव, हर साल कैश और ‘रिजेक्टेड’ छुट्टियां भी नहीं होंगी बेकार

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।