सरकारी बैंक का सीनियर मैनेजर ₹3 करोड़ लेकर फरार, ऐसे किया गड़बड़झाला

बेंगलुरु (Bengaluru) के मल्लेश्वरम (Malleswaram) में केनरा बैंक (Canara Bank) के सीनियर मैनेजर पर 21 ग्राहकों के नाम पर ₹3 करोड़ से ज्यादा का लोन घोटाला कर फरार होने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी।

बेंगलुरु

बेंगलुरु के मल्लेश्वरम से सामने आया यह मामला सरकारी बैंकों की अंदरूनी सुरक्षा और जवाबदेही पर सीधा सवाल खड़ा करता है। पीएसयू सेक्टर के केनरा बैंक की एक शाखा में तैनात सीनियर मैनेजर रघु  करीब ₹3 करोड़ से अधिक लेकर फरार हो गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसने 21 ग्राहकों के नाम पर लोन पास कराए और रकम हड़पकर फरार हो गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, रघु ने बेहद योजनाबद्ध तरीके से ग्राहकों का भरोसा जीता। पहले उनसे नज़दीकियां बढ़ाईं, फिर अपनी आर्थिक और पारिवारिक परेशानियों का हवाला देकर भावनात्मक दबाव बनाया। वह ग्राहकों से कहता था कि वह घर में गंभीर मुश्किलों से जूझ रहा है और मदद के लिए उनके नाम पर लोन दिलवाना चाहता है।

ग्राहकों को भरोसे में लेने के लिए उसने यह भी दावा किया कि उसके पास सोना है, जिसे वह गिरवी रखकर लोन चुकाएगा। साथ ही यह दलील दी कि चूंकि वह उसी बैंक में अधिकारी है, इसलिए अपने नाम पर लोन लेने में ‘तकनीकी दिक्कतें’ आ रही हैं। सीनियर बैंक अधिकारी होने के नाते उसकी बातों पर भरोसा किया गया और ग्राहकों ने दस्तखत कर दिए।

जांच एजेंसियों के अनुसार, रघु ने अपनी अथॉरिटी का दुरुपयोग किया। बिना कोई सोना गिरवी रखे, सिर्फ ग्राहकों के दस्तखतों के आधार पर लोन पास करवाए गए और रकम निकाल ली गई। किस्तें जमा न होने पर और बैंक के आंतरिक ऑडिट के दौरान अनियमितताएं सामने आईं, तब इस बड़े घोटाले की परतें खुलीं।

जैसे ही जांच तेज़ हुई और पकड़े जाने का खतरा बढ़ा, रघु कथित तौर पर फरार हो गया। उसके इस कृत्य से कई ग्राहक भारी आर्थिक संकट में फंस गए हैं। मामले में बैंक प्रबंधन ने मल्लेश्वरम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने फरार मैनेजर की तलाश और गबन की गई रकम की बरामदगी के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अब टिकट खिड़की नहीं, मोबाइल ही टिकट घर | रेलवे ने दी जनरल टिकट पर छूट, रेलवन एप से खरीदने पर पड़ेगा इतना सस्ता

राजस्थान कैबिनेट ने किए बड़े फैसले: स्क्रैपिंग से AI तक, नीति में दिखा नया रोडमैप | पर्यावरण, टेक्नोलॉजी और निवेश पर फोकस, कर्मचारियों से जुड़े ये हुए अहम फैसले | डिटेल में जानिए कैबिनेट मीटिंग में और क्या हुआ

अब छत नहीं तो भी सोलर मुमकिन | राजस्थान में पहली बार वर्चुअल और ग्रुप नेट मीटरिंग लागू, अपार्टमेंट से उद्योग तक खुला रास्ता

पांच घंटे चली बैठक, फैसलों की लंबी फेहरिस्त | सुक्खू कैबिनेट ने नौकरियों से लेकर टाउनशिप और दूध तक कई मोर्चों पर खोले रास्ते | डिटेल में जानें किन-किन फैसलों पर लगी मुहर

ठिठुरती शाम…

एक देश, एक रेलवे, एक पहचान | अब हर रेलकर्मी के पास होगा 12 अंकों का यूनिक स्मार्ट ID कार्ड | FAQ से समझें कैसा होगा ये कार्ड

2026 में कौन-सा त्योहार कब पड़ेगा, जानिए महीना-दर-महीना पूरा शेड्यूल

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।