नवतपा: भीषण गर्मी का ज्योतिषीय पक्ष

नवतपा 

आकाश मण्डल के भचक्र में अश्विनी आदि सत्ताइस नक्षत्र मेषादि राशियों के रूप में परिभ्रमण करते रहते हैं। सूर्य सहित सभी ग्रह अपनी अपनी गति के अनुसार नक्षत्र और राशियों का पारगमन करते हुए चराचर जगत को प्रभावित करते रहते हैं। एक राशि में सवा दो नक्षत्र और तीस अंश होते हैं तथा एक नक्षत्र में 13.20 अंश होते हैं।

नर को मादा बनाना अब चुटकी का काम… वैज्ञानिकों ने ढूंढ़ निकाली वो वजह जो करते हैं लिंग का निर्धारण

सूर्य एक नक्षत्र पर 13.5277 दिन रहता है। और सत्ताइस नक्षत्रों का भोग 13.5277 × 27 = 365.25 दिन में पूरा कर लेता है। आदि काल से ज्योतिष शास्त्र में यही सूर्य की वार्षिक गति है। और यही 365 सही एक बटा चार दिन सौर वर्ष का मान भी है जो हमारे भारतीय ज्योतिष की देन है। सूर्य की वार्षिक गति को आधुनिक वैज्ञानिक पृथ्वी की गति मानते हैं।

सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश ही नवतपा कहलाता है। सूर्य द्वारा रोहिणी नक्षत्र के नौ अंशों (नवतपा:) को भोगना ही नवतपा है। सूर्य रोहिणी नक्षत्र की 13.20 डिग्री 15 दिन में पूरी करता है। रोहिणी नक्षत्र के दो तिहाई दिन अर्थात् दश दिन सूर्य की किरणें विशेष तीक्ष्ण होने से हमारे यहां गर्मी का प्रकोप बढ़ जाता है। सच्चाई ये है कि ये नवतपा प्रतिवर्ष दश दिन में पूरा होता है। रूढ़ परम्परा में नौ अंशों को नौ दिन मान बैठे हम।

मई-जून में सूर्य की गति अत्यन्त धीमी होने से एक नक्षत्र पर 15 दिन और दिसम्बर-जनवरी में सूर्य की गति अत्यन्त तीव्र होने से एक नक्षत्र पर 13 दिन से भी कम रहता है। भगवान भुवन भास्कर जब रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तो भीषण गर्मी प्रारम्भ हो जाती है। प्रत्येक वर्ष सूर्य 24 या 25 मई को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं।

प्रायः ज्येष्ठ मास में नौतपा (दश दिन = नौ अंश) लगता है जिससे गर्मी अपने प्रचंड  यौवन पर रहती है। इसे ही ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से नौतपा कहते हैं। सूर्य देव अपने उग्र रूप में रहते हैं। उत्तरायण सूर्य की किरणें उत्तर भारतीय क्षेत्रों पर सीधी पड़ती हैं।

कृतिका नक्षत्र सूर्य भगवान का नक्षत्र है। कृतिका से गर्मी बढ़ने लगती है और कृतिका से रोहिणी में प्रवेश करते ही सूर्य पृथ्वी एकदम सन्निकट आ जाते हैं तो प्रचंड गर्मी पड़ती है

इस बार नवतपा 25 मई से लेकर 3 जून तक रहेगा। सूर्य देव 25 मई को सुबह 3 बजकर 17 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और रोहिणी का दो तिहाई भोग 03 जून को पूरा करेंगे। संहिता ग्रन्थों की मान्यता है कि जिस वर्ष नवतपा के नौ अंशों में दश दिन प्रचंड गर्मी पड़ती है तो उस वर्ष अच्छी बरसात होती है और सर्दी की फसल भी अच्छी होती है। और यदि नवतपा के दिनों में बरसात होती है तो आने वाला समय आमजन के लिए शुभ नहीं रहता है। आंधी तूफान आते हैं तो प्राकृतिक विपदाओं के अम्बार लग जाते हैं। इस समय ग्रहों का अस्त होना प्रधान राजा के लिए बहुत ही शुभ संकेत हैं। उनका प्रताप स्वत: ही बढ़ जाता है। शत्रु पक्ष कान्तिहीन क्रान्ति करते रहते हैं।

नवतपा: की भांति बृहत्तपा: भी होता है जै पूरे ग्रीष्म काल को इंगित करता है। शर्दी के चीला के समान गर्मी का भी चीला होता है। सूर्य कृतिका रोहिणी मृगशिरा नक्षत्र पर होते हैं तो बृहत्तपा: रहता है। जो प्रायः 11 मई से 21 जून तक रहता है और यही ग्रीष्म ऋतु का मुख्य काल है।

इन नवतपा के दिनों में जलीय खाद्य पदार्थों का अत्यधिक सेवन करना चाहिए। और दूध दही शीतल पेय जल और रसदार फलों का दान करना पुण्य की वृद्धि करने वाला होता है। सूर्य की आराधना विशेष फलदाई होती है। शत्रु पक्ष के पराभव के लिए अभिचारादि प्रयोग भी इस समय सफल सिद्ध होते हैं।

लोक संस्कृतिविद् देवीसिंह भाटी के शब्दों में भी नवतपा में भयंकर लू चलना आवश्यक है। भाटी ने सूर्य के रोहिणी नक्षत्र पर पारगमन के 14 -15 दिन मानते हुए इन दिनों लू नहीं चलने के दुष्परिणाम इस पद में लिखें हैं-
दो मूसा   दो कातरा  दो तीड़ी   दो ताप।
दो की बादी जल हरे, दो विश्वर दो बाय।।

नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

नर को मादा बनाना अब चुटकी का काम… वैज्ञानिकों ने ढूंढ़ निकाली वो वजह जो करते हैं लिंग का निर्धारण

अगले क्षण का कुछ पता नहीं…

JSW सीमेंट का मेगा प्लान: राजस्थान में लगाएगी सीमेंट फैक्ट्री, 3000 करोड़ के निवेश की तैयारी | श्री सीमेंट और अल्ट्राटेक को मिलेगी कड़ी चुनौती

‘बचपन से युवावस्था तक RSS से जुड़ा रहा और अब भी जुड़ा रहूंगा…’ | हाईकोर्ट जज ने रिटायर होते ही बेधड़क कह दी यह बड़ी बात

SEBI ने बदल दिया ये खास नियम, म्‍यूचुअल फंड में निवेश करने वालों को मिली बड़ी राहत

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें