मुंबई
Ratan Tata in search of blood donor- उद्योगपति और परोपकारी रतन टाटा का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह ब्लड डोनर ढूंढ़ने में मदद करने की अपील करते नजर आ रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग उद्योगपति की इस पहल की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला:
दरअसल रतन टाटा के छोटे पशु अस्पताल में सात महीने का एक कुत्ता भर्ती है जो संदिग्ध टिक बुखार और जानलेवा एनीमिया से जूझ रहा है। रतन टाटा ने गंभीर रूप से बीमार इसी कुत्ते के लिए रक्तदाता खोजने में तत्काल सहायता मांगी है। रतन टाटा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा कि मैं वास्तव में आपकी मदद की सराहना करता हूं। हमारे पशु अस्पताल में इस 7 महीने के कुत्ते को तत्काल बल्ड ट्रांसफ्यूजन की आवश्यकता है। उसे संदिग्ध टिक बुखार और जानलेवा एनीमिया के कारण भर्ती कराया गया है। हमें मुंबई में कुत्ते के रक्तदाता की तत्काल आवश्यकता है।
रतन टाटा ने बीमार कुत्ते की एक तस्वीर भी साझा की, जिससे उनकी अपील में एक निजी स्पर्श जुड़ गया। साथ ही रतन टाटा ने डोनर डॉग के क्राइटेरिया को भी बताया है।
क्राइटेरिया फॉर डोनर डॉग
- मेडिकली फिट
- 1 से 8 वर्ष की आयु के बीच
- कम से कम 25 किलोग्राम वजन
- पूरी तरह से टीका लगाया गया और डीवर्मिंग
- किसी भी बड़ी बीमारी से मुक्त
- पिछले छह महीनों में टिक बुखार का कोई इतिहास नहीं
- वायरल रिस्पॉन्स और सार्वजनिक समर्थन
रतन टाटा पेट वेलफेयर
यह पहली बार नहीं है जब टाटा ने संकट में फंसे जानवरों की मदद के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया है।इससे पहले, उन्होंने सायन अस्पताल के पास मिले एक लावारिस कुत्ते के बारे में पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने मालिक की तलाश की थी और अंतरिम तौर पर कुत्ते की देखभाल की पेशकश की थी। इससे पहले भी कई बार रतन टाटा सोशल मीडिया के जरिए घायल कुत्तें की मदद के लिए गुहार लगाते रहे है।
नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
लोकसभा का स्पीकर बनते ही ओम बिरला ने कह दी ऐसी बात कि कांग्रेस…
यूपी में IPS और IAS के तबादले, कई जिलों के डीएम-एसपी बदले, देखें लिस्ट
NPS में बड़े बदलाव की तैयारी, लांच होगी नई स्कीम, रिटायरमेंट पर मिलेगा ज्यादा पैसा
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
