जारी हुआ CBSE 12वीं का रिजल्ट, 92.71% स्टूडेंट पास, बेटियां ने बाजी मारी, 10वीं का रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी

नई दिल्ली 

काफी इंतजार कराने के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट शुक्रवार सुबह जारी कर दिया। 10वीं का रिजल्ट भी आज ही आएगा। छात्रों को परिणाम देखने के लिए रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और स्कूल कोड की जरूरत होगी।

जानिए भारत के राष्ट्रपति की ताकत, सैलरी और सुविधाएं

इस साल सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा 2 टर्म में आयोजित की गई थी। परीक्षा में 92.71% स्टूडेंट पास हुए हैं। पिछले साल 99.37 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए थे। वहीं इस बार भी बेटियों ने फिर बाजी मार ली है। परीक्षा में 94.54% छात्राएं और 91.25% छात्र पास हुए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट 98.93% रहा है। इस साल रिजल्ट में सभी जोन में त्रिवेंद्रम सबसे ऊपर रहा है

35 लाख छात्रों ने दी 10वीं और 12वीं की परीक्षा
10वीं और 12वीं की टर्म-2 परीक्षा करीब 35 लाख छात्रों ने दी है। इसमें 10वीं के 2116290 और 12वीं के 1454370 छात्र शामिल हैं। परीक्षा  26 अप्रेल, 2022 से लेकर 15 जून, 2022 तक आयोजित की गई थी। सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में पासिंग मार्क्स 33% हैं। उन विषयों में जिनमें प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों हैं, दोनों में कम से कम 33% मार्क्स हासिल करना जरूरी है।

इन वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट

CBSE 10th, 12th Result 2022 ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर CBSE 10th Result / CBSE 12th result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • अब लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करे।
  •  रिजल्‍ट स्‍क्रीन पर खुल जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें।

जानिए भारत के राष्ट्रपति की ताकत, सैलरी और सुविधाएं

Story in Depth: गहलोत सरकार ने खोले हायर एजूकेशन को रसातल में पहुंचाने के द्वार, राजस्थान के हजारों युवाओं का स्थाई प्रोफ़ेसर बनने का सपना टूटा

RGHS का मामला: बैकफुट पर आई गहलोत सरकार, आदेश लिया वापस

EMM Negative: भारत में मिला पहला दुर्लभ ब्लड ग्रुप और दुनिया का 10वां, जानिए किसे दे सकता है खून

Good News: मथुरा से वृंदावन के बीच चलेगी लाइट मेट्रो, रेल मंत्रालय से मिली मंजूरी

जेल की रोटी लेकर कोर्ट पहुंचा कैदी, बोला; जज साहब! इसे जानवर भी नहीं खाएगा