देश के प्रमुख विचारक गोविंदाचार्य की गंगा संवाद यात्रा का दूसरा चरण 29 अक्टूबर से होगा शुरू

बदायूं 

देश के प्रमुख विचारक गोविंदाचार्य की गंगा संवाद यात्रा का दूसरा  चरण 29 अक्टूबर से शुरू होगा। गंगा संवाद यात्रा का पहला चरण 11 अक्टूबर को नरोरा से 1905 में गंगा महासभा का गठन करने वाले महामना पंडित मदन मोहन मालवीय, 115 दिन का अनशन कर अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वामी निगमानंद, 112 दिन के अनशन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले प्रोफेसर जी डी अग्रवाल (स्वामी सदानंद) को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देकर के प्रारंभ हुआ जो 21 अक्टूबर तक चला।

राजस्थान में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS अफसरों का तबादला, यहां देखिए पूरी लिस्ट लिस्ट

केएन गोविंदाचार्य का कहना है कि गंगा जी के बंधन, विभाजन और प्रदूषण की समस्या को  प्राथमिकता के आधार  पर हल किया जाना चाहिए। नरौरा बंधन और विभाजन का प्रतीक है तो कानपुर  के  गंगा प्रवाह क्षेत्र  में ध्यान देने की जरूरत है। 2007 में मैने गंगा सागर से गंगोत्री तक कि यात्रा  की थी । और उसके पश्चात दुनिया में आई 3 कोरोना काल की त्रासदी के समय श्री गंगा जी, यमुना जी व मां नर्मदा जी की अध्ययन व दर्शन यात्रा का आयोजन किया गया था।

गोविंदाचार्य ने कहा कि हमारी मांग है कि नदियों में हर मौसम में न्यूनतम पर्यावरणीय प्रभाव सुनिश्चित हो। सिंचाई, पेयजल आदि के लिए नदियों से निकलने वाले जल की अधिकतम सीमा निश्चित करने का कानून बने। नदियों को स्वयक्षम इकाई मानते हुए उनके अधिकार को सुनिश्चित करने का कानून बने।

इसके साथ ही नदियों की अपनी जमीन तय की जाए और उसे सरकारी राजस्व अभिलेख में दर्ज किया जाए व उसके अतिक्रमण की परिभाषा तय की जाए और नदियों के दोनों तरफ बफर जोन, हरित क्षेत्र बनाए जाए। गंदे पानी की निकासी के लिए नदियों के दोनों तरफ समांतर रास्ता बने। एस.टी.पी. की भूमिका की समीक्षा हो और शोधित जल के उपयोग का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाए।

राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के राष्ट्रीय राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री गिरिराज गुप्ता, एडवोकेट ने लोगों का आह्वान किया कि मां गंगा की पवित्रता की रक्षार्थ जन जागरण करते हुए जन दबाव बनाएं। जिसमें जनता स्वयं अपने दायित्व का निर्वहन करें व सरकार को अपना दायित्व पूरा करने के लिए बाध्य करें।

राजस्थान में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS अफसरों का तबादला, यहां देखिए पूरी लिस्ट लिस्ट

इस यूनिवर्सिटी से जुड़े 28 कॉलेजों के 5000 एड-हॉक टीचर्स होंगे परमानेंट

ऋषि सुनक बने ब्रिटेन के PM, पर आशीष नेहरा को मिल रही बधाइयां; जानिए क्या है मामला

डिस्ट्रिक्ट कोर्ट का महिला वकीलों को अजीब नोटिस; ओपन कोर्ट में बाल न संवारें, काम में खलल पड़ता है | इसके बाद फिर हुआ ये

स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर्स और पैरा मेडिकल पदों पर होगी बम्पर भर्ती

रेलवे कर्मचारियों को तोहफा, 11 फीसदी को और मिलेगा प्रमोशन | अनुकंपा नियुक्तियों में भी आई तेजी

कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, जारी हुए AICPI आंकड़े, जनवरी 2023 में अब इतना बढ़ जाएगा DA, जानें डिटेल

प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के लिए निकली बम्पर वैकेंसी, जानिए डिटेल

सीनियर सिटीजन्स को घर पर ही बैंकिंग सेवाएं देने की तैयारी, जल्दी जारी हो सकता है नोटिफकेशन | डिटेल में जानिए क्या है पूरा प्लान

NTPC Recruitment 2022: एनटीपीसी में इंजीनियरिंग पदों पर बंपर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी