नदी और जल को संविधान की समवर्ती सूची में शामिल किया जाए: गोविंदाचार्य

फर्रुखाबाद

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और विख्यात विचारक  के. एन. गोविन्दाचार्य  ने गंगा संवाद यात्रा के दौरान ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि  पानी का संकट सिर्फ राज्यों का नहीं बल्कि पूरे देश का है। उन्होंने मांग की कि नदी और जल को संविधान की समवर्ती सूची में शामिल किया जाए।

गोविन्दाचार्य  ने कहा कि नदियों को जोड़ने के सर्वोच्च न्यायालय के 10 साल पुराने फैसले के बावजूद नदियों के विषय को संविधान के पूर्व भर्ती सूची में नहीं लाया गया। गोविंदाचार्य का कहना था कि बालू, बजरी तथा विविध प्रकार की नदी संपदा की निगरानी के लिए सीसीटीवी के अलावा उपग्रह फोटोग्राफी का भी तंत्र बनाए जाने की जरूररत है। इसके साथ ही  बाढ़ और सूखे की समस्याओं के निदान हेतु प्रस्तावित भारी-भरकम खर्च वाली नदी जोड़ो परियोजना की जगह सहायक छोटी नदियों, तालाबों आदि को पुनर्जीवित करने की व्यापक योजना बननी चाहिए।

गोविन्दाचार्य  ने कहा कि इस प्रकार के कई प्रयोगों के सकारात्मक परिणामों के अनेक उदाहरण अब उपलब्ध हैं। हमारी मांग है कि सरकार देश के विभिन्न भागों में हुए इन सफल प्रयोगों का अध्ययन कराए और उनके आधार पर एक व्यापक योजना बनाए। उन्होंने कहा कि कीचड़ से नदी में प्रभाव तो, इसके लिए स्थानीय नगरपालिका, विधायक और सांसदों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नालों की गाद और उनके स्थान  पर वृक्षारोपण होने और शोध के बाद बचे हुए जल से  सिंचाई की व्यवस्था संभव है।

11 अक्टूबर को शुरू हुई गोविंदाचार्य की गंगा संवाद यात्रा गुरुवार को 23 वें दिन सरह गांव से शुरू हुई। यात्रा  धुम्म गिरी, खुटिया, कुमारपुरा होते हुए कराह पहुंची। पद यात्रा कानपुर  विठुर में समाप्त होगी। कराह गांव में गंगा संवाद यात्रा का स्वागत ग्राम प्रधान रामनिवास, पूर्व प्रधान  रामप्रसाद, उमेशचन्द्र तिवारी, सत्यनारायण दुवे  हरीबाबू दुवे,  रामसिंह कुशवाहा ने किया।

मीडिया प्रभारी मुरार कण्डारी के अनुसार गंगा संवाद यात्रा के सह यात्री जीवकांत झा दिल्ली, साध्वी रेणुका गंगोत्री मठ, संजय शर्मा, कृष्णवीर सिंह फिरोजाबाद, अनूप यादव दिल्ली, निरंजना देवी गुजरात, ललिता देवी, विभा झा, निधि झा, मंटू तिवारी, सागर पाठक झांसी,  तरुण कुमार हरियाणा, श्रीराम लोधी टीकमगढ़, रिंकू नामदेव मध्य प्रदेश, मोहन सिंह नेपाल, भूपेंद्र तेवतिया बुलंदशहर, ऋषभ झांसी, ललित झा दिल्ली, राजू झा पटना, उज्वल झा बिहार आदि  पद यात्रा कर रहे हैं।

जज के घर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने किया सुसाइड

हाईकोर्ट से गहलोत सरकार को बड़ा झटका: जयपुर मेयर सौम्या गुर्जर को बर्खास्त करने का आदेश रद्द, मेयर उपचुनाव पर भी लगी रोक

जयपुर में प्रॉपर्टी कारोबारी का दिनदहाड़े मर्डर, इतना बेरहमी से मारा कि दम निकल गया

हरियाणा में युवक का बेरहमी से मर्डर, शव को अस्पताल के स्ट्रेचर पर पटक कर भागे बदमाश

फर्जी बैंक धड़ल्ले से कर रही थी कारोबार, आठ जगहों पर खोली ब्रांच, करोड़ों का ट्रांजेक्शन | RBI के अलर्ट ने कर दिया खुलासा

यदि आप 55+ हैं तो ये जरूर पढ़ें, बहुत काम की हैं ये टिप्स

बैंक अकाउंट खोलने और सिम लेने के बदलेंगे नियम, जानिए वजह और नए प्रावधान

थाने में वीडियो रिकॉर्ड करना अपराध नहीं, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR, जानिए पूरा मामला