मथुरा में दस साल की बालिका का निर्वस्त्र हालत में शव मिलने से सनसनी, दुष्कर्म के बाद मर्डर की आशंका

मथुरा 

मथुरा में गुरुवार की शाम को दस साल की एक बालिका का निर्वस्त्र हालत में शव मिलने के बाद सनसनी फ़ैल गई। ऐसी आशंका है कि दुष्कर्म के बाद बालिका का मर्डर किया गया और फिर शव को जंगल में फेंक दिया गया। बच्ची की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

भरतपुर में बड़ी घटना: दो गुटों में खूनी संघर्ष, तड़ातड़ बरसी गोलियां, पिता और उसके दो बेटों सहित तीन की मौत

बालिका का शव निर्वस्त्र अवस्था में मथुरा वृंदावन रोड पर स्थित पीएमबी के जंगलों से बरामद किया गया है। बालिका का शव अहिल्या गंज के ग्रामीणों ने देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही थाना जैंत पुलिस मौके पर पहुंची। थाना जैंत क्षेत्र स्थित मथुरा वृंदावन रोड पर पीएमबी पॉलिटेक्निक कॉलेज है। इसके आसपास वन विभाग का आरक्षित जंगल है। यहां मुख्य सड़क से करीब 100 मीटर अंदर इस बालिका का शव पड़ा हुआ था। बालिका के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था।

सूचना मिलते ही सीओ सदर प्रवीण मलिक, एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, एसएसपी अभिषेक यादव सहित थाना वृंदावन और थाना गोविंद नगर का फोर्स मौके पर पहुंच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान करने के लिए नगर निगम के वार्ड संख्या 21 की पार्षद के पति सहित ग्रामीणों को बुलाया। करीब आधा घंटे तक शव की शिनाख्त करने की कोशिश की गई। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

शव जिस स्थिति में मिला उससे आशंका है कि रेप के बाद बालिका की हत्या की। शव की शिनाख्त न होने पर आशंका यह भी जताई जा रही है कि संभवत शव को कहीं बाहर से ला कर यहां डाल दिया गया हो। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि वारदात स्थल का निरीक्षण किया गया है। जांच की जा रही है।

5 टीम बनाई हैं। एसओजी,सर्विलांस,स्वाट,थाना वृंदावन और थाना जैंत पुलिस यह पता करेंगी कि आखिर बालिका की हत्या क्यों की गई और हत्यारा कौन है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि बालिका के साथ कुछ गलत हुआ या नहीं यह तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा।

भरतपुर में बड़ी घटना: दो गुटों में खूनी संघर्ष, तड़ातड़ बरसी गोलियां, पिता और उसके दो बेटों सहित तीन की मौत

अपनों से दुत्कारी महिलाएं बरसों से रख रही हैं करवा-चौथ का व्रत |‘अपना घर आश्रम’ बना इनका सहारा

IMD Recruitment 2022: भारतीय मौसम विभाग में बंपर भर्तियां, फटाफट करें अप्लाई

चांद गवाह

सीनियर सिटीजन्स को घर पर ही बैंकिंग सेवाएं देने की तैयारी, जल्दी जारी हो सकता है नोटिफकेशन | डिटेल में जानिए क्या है पूरा प्लान

कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, जारी हुए AICPI आंकड़े, जनवरी 2023 में अब इतना बढ़ जाएगा DA, जानें डिटेल

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, 46,500 पदों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा की डेट हुई फिक्स, जानिए कब होगी