भरतपुर में बड़ी घटना: दो गुटों में खूनी संघर्ष, तड़ातड़ बरसी गोलियां, पिता और उसके दो बेटों सहित तीन की मौत

हलैना (भरतपुर) 

राजस्थान के भरतपुर जिले के भुसावर थाना इलाके में गुरूवार को दो गुटों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ जिसमें दोनों ओर से तड़ातड़ गोलियां बरसीं जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें एक  पिता और उसके दोनों बेटों की जान चली गई। तनाव को देखते हुए मौके पर भरी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

भरतपुर जिले में खूनी संघर्ष की यह घटना पथैना गांव की है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों विजेंद्र और धर्मेंद्र के परिवार के बीच काफी समय से रंजिश चल रही थी जिसने आज खूनी रूप ले लिया। घटना में  विजेंद्र (55), उसके बेटे हेमू (28) व किशन (24)  की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें किशन भरतपुर में आरएसी में तैनात था। दूसरे पक्ष से धर्मेंद्र (21) और सतेंद्र (17) गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक दो पक्षों के बीच कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि यह विवाद कुछ दिन पहले बच्चों के बीच में हुआ था जिस ने तूल पकड़ लिया। आज दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और फायरिंग शुरू हो गई।इस घटना की जांच के लिए और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों में गांव के बीच सड़क पर यह खूनी संघर्ष करीब पंद्रह मिनट तक चला। एक दूसरे पर फायरिंग करने लगे। इससे गांव में दहशत फ़ैल गई और लोग घरों में छुप गए।  

अपनों से दुत्कारी महिलाएं बरसों से रख रही हैं करवा-चौथ का व्रत |‘अपना घर आश्रम’ बना इनका सहारा

IMD Recruitment 2022: भारतीय मौसम विभाग में बंपर भर्तियां, फटाफट करें अप्लाई

चांद गवाह

सीनियर सिटीजन्स को घर पर ही बैंकिंग सेवाएं देने की तैयारी, जल्दी जारी हो सकता है नोटिफकेशन | डिटेल में जानिए क्या है पूरा प्लान

कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, जारी हुए AICPI आंकड़े, जनवरी 2023 में अब इतना बढ़ जाएगा DA, जानें डिटेल

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, 46,500 पदों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा की डेट हुई फिक्स, जानिए कब होगी

करवा चौथ के दिन उजड़ गए सुहाग
करवा चौथ पर्व को लेकर बृजेन्द्र पक्ष की महिलाएं अपने पतियों की सलामती के लिए प्रार्थना कर रही थीं। दीर्घायु के लिए महिलाओं ने व्रत भी रखा, लेकिन उनके पतियों की जिंदगी करवा चौथ पर ही खत्म हो गई। तीन जनों की मौत के बाद गांव में मातम छाया रहा।