Good News: अभियोजन सेवा कैडर के अधिकारियों के एक और प्रमोशन का रास्ता साफ, दो नए पद सृजित

जयपुर 

राजस्थान अभियोजन सेवा कैडर के अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार के एक फैसले से इस सेवा के अधिकारियों को अब एक और पदोन्नति मिलने का रास्ता साफ़ हो गया है। इसके लिए सरकार ने दो अतिरिक्त पदों का सृजन कर दिया है। राज्य के शासन सचिव गृह (विधि) भानुप्रकाश एटरू ने शुक्रवार को इसके आदेश जारी किए।

जारी आदेशों के अनुसार पदोन्नति के अतिरिक्त अवसर प्रदान करने के लिए राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम 2017 में संयुक्त निदेशक L-20 (ग्रेड पे-8200) का पद शामिल करने और अतिरिक्त निदेशक के पद के लिए पे लेबल L-20 (ग्रेड पे-8200) को L -21 (ग्रेड पे 8700) किए जाने की अनुमति सरकार ने प्रदान कर दी है।

शासन सचिव गृह (विधि) भानुप्रकाश एटरू के आदेशों में बताया गया है कि संयुक्त निदेशक और अतिरिक्त निदेशक के प्रस्तावित पे लेबल के लिए  वित्त विभाग ने 11 अक्टूबर को ही स्वीकृति दी थी। ये पद राजस्थान अभियोजन सेवा नियम-1978 में संशोधन के प्रभावी होने की तारीख से प्रभावी होंगे। नीचे देखिए आदेश की कॉपी

अपनों से दुत्कारी महिलाएं बरसों से रख रही हैं करवा-चौथ का व्रत |‘अपना घर आश्रम’ बना इनका सहारा

IMD Recruitment 2022: भारतीय मौसम विभाग में बंपर भर्तियां, फटाफट करें अप्लाई

चांद गवाह

सीनियर सिटीजन्स को घर पर ही बैंकिंग सेवाएं देने की तैयारी, जल्दी जारी हो सकता है नोटिफकेशन | डिटेल में जानिए क्या है पूरा प्लान

कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, जारी हुए AICPI आंकड़े, जनवरी 2023 में अब इतना बढ़ जाएगा DA, जानें डिटेल

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, 46,500 पदों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा की डेट हुई फिक्स, जानिए कब होगी