अपनों से दुत्कारी महिलाएं बरसों से रख रही हैं करवा-चौथ का व्रत |‘अपना घर आश्रम’ बना इनका सहारा

भरतपुर 

भरतपुर का अपना घर आश्रम। ये वो घर है जिसे 90 महिलाओं ने अब अपना ही घर बना लिया है। और ये वो महिलाएं हैं जिनको उनके परिवार के लोगों ने पागल करार देकर घर से निकाल दिया। ऐसे में भरतपुर का ‘अपना घर आश्रम’ इन बेसहारा महिलाओं का सहारा बनकर आया।

अपना घर में रह कर भी ये महिलाएं अपने पारम्परिक रीति-रिवाजों को भूली नहीं हैं। इस आश्रम में रहकर भी अपने त्यौहार को बरसों से धूमधाम से मनाते आ रही हैं। गुरुवार को करवा चौथ के दिन भी अपना घर आश्रम में अनूठा दृश्य देखने को मिला। आज इन महिलाओं ने यह जानते हुए भी कि उनके पतियों ने दुत्कार कर घर से निकाल  दिया है; अपने उसी पति की दीर्घायु की कामना करते हुए इस विश्वास के साथ करवा चौथ का व्रत रखा कि वे उनको वापस जरूर लेने आएंगे

करवा चौथ के पावन अवसर पर आश्रम में आवासरत इन 90 महिलाओं ने चुंदड़ी के परिधान पहने और  चौथ माता की कहानी भी सुनी। ढोलक की थाप पर भजन और लोकगीत गाकर नृत्य भी किया। इसके बाद चाय पानी पिया। करवा चौथा का ये व्रत महिलाएं निर्जला कर रही हैं।

आज उन्होंने ये करवा चौथ का व्रत रखा लेकिन उनके चेहरों से पढा जा सकता था ऐसा लग रहा था जैसे ये साजन बिन सुहागन हों। आज यह पूरा दिन अपने पतियों के साथ बिताए हर पल को एक दूसरे के साथ बतियाती रहीं। इनमें से कई महिलाएं अपने पतियों के लिए पत्र लिखती हैं तथा साथ ही फोन भी करती हैं, फिर भी ये इसी विश्वास के साथ व्रत रखती हैं कि एक ना एक दिन परमात्मा जरूर मिलाएगा।

अपना घर आश्रम भरतपुर की ये 90 महिलाएं  ऐसी हैं जो अपने पतियों की दीर्घ आयु की कामना के लिए वर्ष भर उपवास एवं भजन पूजा भी विधिवत् रूप से करती चली आ रही हैं। आज भी करवा चौथ के अवसर पर उन्होंने परमात्मा से अपने पति की दीर्घ आयु की कामना की। साथ ही प्रार्थना की कि उनका पति उन्हें शीघ्र ले जाए। उनका कहना है कि पति कहीं भी रहे हम ऐसे ही पति की दीर्घ आयु के लिए करवा चौथ का व्रत करती रहेंगी। उन्हें विश्वास है कि  उनका पति एक ना एक दिन उन्हें लेने जरूर आएगा और उनका यही भरोसा हर करवा चौथ पर बना रहता है।

 इस करवा चौथ के अवसर पर संस्था की संस्थापिका डा. माधुरी भारद्वाज, श्रीमती कुसुमलता अग्रवाल, श्रीमती सुनीता शर्मा, श्रीमती कविता सिंह, श्रीमती मन्जू सिंघल के साथ-साथ अपना घर महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती माया गुप्ता, सचिव श्रीमती सीमा शर्मा, वित्त सचिव अनीता राजौरिया उपस्थित थीं।

IMD Recruitment 2022: भारतीय मौसम विभाग में बंपर भर्तियां, फटाफट करें अप्लाई

चांद गवाह

सीनियर सिटीजन्स को घर पर ही बैंकिंग सेवाएं देने की तैयारी, जल्दी जारी हो सकता है नोटिफकेशन | डिटेल में जानिए क्या है पूरा प्लान

कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, जारी हुए AICPI आंकड़े, जनवरी 2023 में अब इतना बढ़ जाएगा DA, जानें डिटेल

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, 46,500 पदों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा की डेट हुई फिक्स, जानिए कब होगी