IMD Recruitment 2022: भारतीय मौसम विभाग में बंपर भर्तियां, फटाफट करें अप्लाई

ssc 

भारतीय मौसम विभाग में नौकरी करने का शानदार मौका हैस्टाफ सेलेक्शन कमीशन  (SSC) ने केंद्र सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के भारतीय मौसम विभाग में साइंटिफिक असिस्टेंट के 990 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। जिसके लिए 18 से 30 साल तक की उम्र के ग्रेजुएट कैंडिडेट्स SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने की आखिरी तारीख
इन पदों पर अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने के लिए 18 अक्टूबर 2022 तक का समय है। आवेदन में अब ज्यादा समय नहीं है। इसलिए अभ्यर्थी आखिरी तारीख का इंतजार  किए बिना  उससे पहले ही आवेदन कर दें। आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपए का भुगतान करना होगा।

योग्यता
भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से विज्ञान विषयों (फिजिक्स विषय के साथ) या कंप्यूटर साइंस या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या कंप्यूटर अप्लीकेशन में ग्रेजुएट हो। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किए उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा
18 अक्टूबर 2022 को कैंडिडेट की अधिकतम उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार दिया गया है।

चयन प्रक्रिया
कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन (सीबीई) और डॉक्यूमेंट्स वेरीफिकेशन किया जाएगा। यह परीक्षा 2 घंटे की होगी। इसके दो पार्ट होंगे। पार्ट 1 में जनरल इंटेलीजेंस और रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रीहेंशन और जनरल अवेयरनेस से 25-25 सवाल आएंगे। पार्ट 2 में सम्बन्धित विषय से 100 सवाल होंगे। हर सवाल के लिए 1 अंक तय है। परीक्षा में 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।

चांद गवाह

सीनियर सिटीजन्स को घर पर ही बैंकिंग सेवाएं देने की तैयारी, जल्दी जारी हो सकता है नोटिफकेशन | डिटेल में जानिए क्या है पूरा प्लान

कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, जारी हुए AICPI आंकड़े, जनवरी 2023 में अब इतना बढ़ जाएगा DA, जानें डिटेल

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, 46,500 पदों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा की डेट हुई फिक्स, जानिए कब होगी